सीतापुर में रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारने वाला आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सीतापुर में घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अभियुक्त को पुलिस ने खैराबाद कस्बे में बिसवां तिराहे के पास घेर लिया। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली अभियुक्त के पैर में जा धंसी जिससे वह घायल हो गया।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 11:15 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 11:51 AM (IST)
सीतापुर में रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारने वाला आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त सलमान रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने के मामले में वांछित था।

सीतापुर, संवाद सूत्र। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अभियुक्त को पुलिस ने खैराबाद कस्बे में बिसवां तिराहे के पास घेर लिया। अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली अभियुक्त के पैर में जा धंसी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान सलमान के रूप में हुई है। इलाज के लिए पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त सलमान गुरुवार देर शाम रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने के मामले में वांछित था। यह घटना करने के बाद लखनऊ की ओर भागने की फिराक में था लेकिन, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसे खैराबाद कस्बे में बिसवां तिराहे पर घेर लिया।

एसपी ने बताया कि गनीमत रही अभियुक्त सलमान की तरफ से की गई फायरिंग से कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हुआ है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात खैराबाद में कोटरा स्कूल के पास स्थित रेस्टोरेंट्स मालिक को सलमान ने गोली मार दी थी। गोली अल्ताफ के पेट में लगी थी। इसमें घायल रेस्टोरेंट मालिक अल्ताफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद भी उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया था, जहां उसकी हालत स्थिर है।

रात डेढ़ बजे हुई मुठभेड़ः सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि खैराबाद में रेस्टोरेंट मालिक अल्ताफ को गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया था। फिर टीमों का गठन कर आरोपित अभियुक्त सलमान को पकड़ने के लिए दबिश दी जाने लगी थी। इसी बीच रात 1:30 के दौरान उन्हें पता चला कि सलमान बाइक से लखनऊ भागने की कोशिश में है। तभी पुलिस टीमों के द्वारा बिसवां तिराहे पर घेराबंदी की गई। वहीं, सलमान बाइक से निकल रहा था, तभी पुलिस टीमों को देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी थी।

शहर का निवासी है अभी सलमानः बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में पकड़ा गया अभियुक्त सलमान शहर के पूर्णागिरि नगर का रहने वाला है। वैसे वह परिवार के साथ खैराबाद कस्बे में ही किराए के भवन में रहता है। यहीं पर पड़ोस में रह रहे मिश्रिख क्षेत्र के आंट के रहने वाले अल्ताफ उसके भाइयों से उसका विवाद था। जिसमें गुरुवार देर शाम उसने अल्ताफ के रेस्टोरेंट पर जाकर उसे गोली मार दी थी।

chat bot
आपका साथी