लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, हंगामा

लखनऊ बार के इतिहास में पहली बार बॉयोमिट्रिक तरीके से वोटिंग हुई। बार के 4752 सदस्यों में से बड़ी संख्या में सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 08:35 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 08:35 PM (IST)
लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, हंगामा
लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, हंगामा

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चुनने के लिए शुक्रवार जमकर वोट पड़े। लखनऊ बार के इतिहास में पहली बार बॉयोमिट्रिक तरीके से वोटिंग हुई। बार के 4,752 सदस्यों में से बड़ी संख्या में सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं, मतदान के बाद कुल पड़े वोटों की गिनती के दौरान संख्या में अंतर पाया गया। बायोमीट्रिक और बैलेट पेपर मतदान में भिन्नता को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल मामले को शांत कराने का प्रयास में लगी है। मतगणना शनिवार सुबह नौ बजे से होनी है।

लखनऊ बार एसोसिएशन के 22 पदों के लिए करीब 84 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। धीमी गति से शुरू हुई वोटिंग ने दोपहर आते-आते गति पकड़ ली। वरिष्ठ वकील भी लम्बी लाइनों में वोट का इंतजार करते नजर आए।

पद और उम्मीदवार

एल्डर कमेटी : अधिवक्ता गोपाल नरायन मिश्रा (चेयरमैन), चंद्र प्रकाश त्रिपाठी (सदस्य), अनिल प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता सहदेव सिंह गौतम हैं।

अध्यक्ष : गोविंद नरायन शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, उमा शंकर श्रीवास्तव, उपदेश कुमार पांडेय।

महामंत्री : अनुराग त्रिवेदी, देवेश जायसवाल, जावेद कैसर, जीतेंद्र सिंह यादव, रमेश प्रसाद तिवारी, सुजीत शुक्ला।

कोषाध्यक्ष : आदर्श मिश्रा, अभिनेष कुमार यादव, नरेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीन प्रताप सिंह सेंगर, संजय कुमार शर्मा, शरद कुमार चौधरी, विवेक अवस्थी, विवेक जोशी।

वरिष्ठ : अजीत कुमार दीक्षित, अनिल प्रकाश अस्थाना, जितेंद्र कुमार सिंह, नीमा नंदन वर्मा, रवींद्र नाथ शुक्ला, शिव भूषन तिवारी, यतीश्वर चंद्र 'ईश्वर'।

उपाध्यक्ष मध्य : आदेश कुमार, बीरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, डॉली सिंह, कामिनी ओझा, नीरज गिरी, प्रसून कुमार शुक्ला, राïघवेंद्रनाथ मिश्रा, राजेश दुबे, संगीत शुक्ला, सुरेंद्र सिंह यादव, विवेक शर्मा।

उपाध्यक्ष कनिष्ठ : अनुज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, सौरभ सिंह, विवेक कुमार द्विवेदी।

संयुक्त सचिव : अरुण खरे, अरुण कुमार पाठक, अविनाश दीक्षित, ज्योतिंद्र द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कुंवर मयंक वीर विक्रम सिंह, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार सिंह, पुष्कर सिंह, राजेश्वर तिवारी, राम मिलन यादव, रत्नाकर नाथ द्विवेदी, संजीव कुमार लोधी, शशिकांत कुशवाहा, सिम्पल कुमारी, समर चंद्र रावत, सुमित कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : आलोक तिवारी, दीपक कुमार भïट्ट, इंद्र पाल सिंह, कमल किशोर यादव, मधुबाला श्रीवास्तव, महावीर प्रसाद वर्मा, मंजू चौधरी, रंजीत कुमार शर्मा, संजय कुमार पाठक।

कनिष्ठ कार्यकारिणी : अभिषेक शर्मा, अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, अंकुर तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हरिकेश कुमार, हुस्न बानो, नूर फातमा, प्रेम कुमार यादव, प्रेम लता देवी, प्रियंका राजपूत, शशि मोहन पांडेय, शशि प्रभा आर्या, शिवम सक्सेना, विजय कुमार चतुर्वेदी।  

chat bot
आपका साथी