लग्जरी बसों के पहिए थमे, यात्री न मिल पाने से वोल्वो व स्कैनिया का संचालन रुका

बीते वर्ष रोडवेज ने प्रदेश भर में 100 लग्जरी बसों का अनुबंध किया था। इनमें से करीब 60 से अधिक बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। कुछ आपरेटरों ने आय के आधार पर एसी सेवाओं के संचालन की अनुमति मांगी है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 01:56 PM (IST)
लग्जरी बसों के पहिए थमे, यात्री न मिल पाने से वोल्वो व स्कैनिया का संचालन रुका
60 से अधिक बसों का संचालन पूरी तरह से बंद।

लखनऊ, जेएनएन। यात्री न मिल पाने की वजह से रोडवेज प्रशासन ने अनुबंधित लग्जरी सेवाएं वॉल्वो और स्कैनिया बसों के संचालन पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी है। लगातार इक्का-दुक्का सवारियां ही बमुश्किल मिल पाने की वजह से आए दिन इन्हें निरस्त किया जा रहा था। खड़ी बसों से हो रहे घाटे को लेकर बस आपरेटरों ने एक पत्र सीएम को भेजा कर इनके संचालन की मांग की है। वहीं निगम प्रबंधन का कहना है कि अगर यात्री नहीं है तो रोडवेज प्रशासन इसकी भरपाई नहीं कर सकता है। जल्द ही फेस्टिवल सीजन शुरू हो रहा है। इसकी रिकवरी हो जाएगी। वहीं कुछ आपरेटरों ने आय के आधार पर एसी सेवाओं के संचालन की अनुमति मांगी है।

बीते वर्ष रोडवेज ने प्रदेश भर में 100 लग्जरी बसों का अनुबंध किया था। इनमें से करीब 60 से अधिक बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। गाड़ी मालिकों ने बैंक से बसें निकलवा रोडवेज से अनुबंध किया था। अब बसों का संचालन बंद होने से बैंक की किस्त एवं अन्य खर्चों में दिक्कत आ रही है। उप्र अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए संचालन शुरू कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा डग्गामार बसें उठा रही हैं।

'परिवहन निगम की बसों का संचालन आय पर ही आधारित है। रोडवेज को ही अभी पूरी तरह से सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में एक दो यात्री के सहारे लंबी दूरी की सेवाओं संभव नहीं होती हैं। आय के आधार पर संचालन के लिए दो आपरेटरों ने पत्र दिया है। इस पर विचार किया जा रहा है।'  -पीआर बेलवारियर मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) 

chat bot
आपका साथी