COVID-19 Warriors: सेवानिवृत्त सैन्य डॉक्टरों की कोरोना के खिलाफ जंग, E-Sanjeevni ओपीडी में भी दे रहे सेवाएं

देश भर के यह सेवानिवृत्त सैन्य डाक्टर ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की नेशनल टेलीकन्सल्टेशन सर्विस esanjeevaniopd से जुड़ रहे हैं। जिससे कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों का घर बैठे उपचार किया जा सके।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:26 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:35 PM (IST)
COVID-19 Warriors: सेवानिवृत्त सैन्य डॉक्टरों की कोरोना के खिलाफ जंग, E-Sanjeevni ओपीडी में भी दे रहे सेवाएं
यूपी के अस्पतालों में सेवानिवृत्त सैन्य डॉक्टर पंजीकृत रोगियों का कर रहे ऑनलाइन उपचार।

लखनऊ [निशांत यादव]। कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के अवकाशप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी कमान संभाल ली है। देश भर के यह सेवानिवृत्त सैन्य डाक्टर ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की नेशनल टेलीकन्सल्टेशन सर्विस esanjeevaniopd से जुड़ रहे हैं। जिससे कोरोना काल मे जरूरतमंद लोगों का घर बैठे उपचार हो सके।  यह एक डिफेंस ऑनलाइन ओपीडी है। जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के सशस्त्र बल मेडिकल सर्विस महानिदेशालय ने मिलकर छह मई को शुरू किया है। इस ओपीडी में सेवा देने के लिए पहले ही दिन 41 सेवानिवृत्त सैन्य डॉक्टर इससे जुड़े थे।

इस ऑनलाइन ओपीडी से जुड़कर कोई भी आम नागरिक अपना उपचार सेना के विशेषज्ञ डॉक्टरों से करवा सकता है। फिलहाल ई संजीवनी ओपीडी में यूपी के लिए ही सैन्य डॉक्टरों की मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय जल्द भारत के दूसरे राज्यो में भी ई संजीवनी से अपने सेवानिवृत्त विशेषज्ञ सैन्य डॉक्टरों को जोड़ेगा। यूपी में सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक यह सैन्य डॉक्टर सामान्य बीमारियों का उपचार करेंगे। जबकि सोमवार दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक महिला रोग विशेषज्ञ, कॉर्डियोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन, बुधवार और शुक्रवार दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक ईएनटी, सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 से पांच बच्चों और हड्डी रोग विशेषज्ञ सैन्य डॉक्टर ओपीडी में रहेंगे। केजीएमयू में भी यह सैन्य डॉक्टर सोमवार से शनिवार ऑनलाइन अपनी सेवाएं देंगे। ऐसे ले सुविधाओं का लाभ ई संजीवनी ओपीडी का लाभ लेने के लिए esanjeevaniopd.in पर जाना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद उसपर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद अपनी डिटेल और पिछले उपचार से जुड़े रिकॉर्ड को अपलोड करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रोगी आईडी व टोकन नंबर आएगा। जिसे रोगी आईडी में भरकर ऑनलाइन संबंधित डॉक्टर से जुड़ सकेंगे।

chat bot
आपका साथी