सीतापुर में रोटी के व‍िवाद में चली गोली में रेस्‍टोरेंट का माल‍िक घायल, दारोगा बोले- मामला टशन का

बताया जा रहा है कि गोली रेस्टोरेंट मालिक के पेट में लगी है। प्रथमदृष्टया यह घटना रोटी खरीदने के विवाद में होना बताई जा रही है। मिश्रिख क्षेत्र के आंट के निवासी अल्ताफ ने खैराबाद में दिल्ली दरबार नाम से रेस्टाेरेंट खोल रखा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 12:22 AM (IST)
सीतापुर में रोटी के व‍िवाद में चली गोली में रेस्‍टोरेंट का माल‍िक घायल, दारोगा बोले- मामला टशन का
गुरुवार की देर शाम रेस्टाेरेंट में कुछ लोग रोटी लेने के लिए आए थे।

सीतापुर, संवाद सूत्र। खैराबाद में कटरा स्कूल के पास दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट में सरेशाम हमलावर ने मालिक को गोली मार दी। पुलिस घायल रेस्टोरेंट मालिक को जिला अस्पताल लेकर आई है। बताया जा रहा है कि गोली रेस्टोरेंट मालिक के पेट में लगी है। प्रथमदृष्टया यह घटना रोटी खरीदने के विवाद में होना बताई जा रही है। मिश्रिख क्षेत्र के आंट के निवासी अल्ताफ ने खैराबाद में दिल्ली दरबार नाम से रेस्टाेरेंट खोल रखा है। गुरुवार की देर शाम रेस्टाेरेंट में कुछ लोग रोटी लेने के लिए आए थे। इन लोगों का किसी बात को लेकर अल्ताफ से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि रोटी लेने आया व्यक्ति हमलावर हो गया। उसने असलहा निकाला और रेस्टाेरेंट मालिक पर फायर झोंक दिया। गोली अल्ताफ के पेट में जाकर धंस गई।

सरेशाम हुई इस घटना से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। अल्ताफ भी मौके पर गिर गया। यही नहीं, अल्ताफ को मृत समझकर हमलावर भाग गया। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को हुई। थानाध्यक्ष अंबर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल अल्ताफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष अंबर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लोगों से जानकारी जुटाई गई है। इसमें गोली मारने वाले एक आरोपित का नाम सामने आया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रेस्टोरेंट मालिक के भाई से टशन

घटना के बाबत यह बात भी सामने आई है कि गोली मारने वाला आरोपित रेस्टोरेंट के बगल में ही किराये के मकान में रहता है। उसका नाम सलमान बताया जा रहा है। वह जिला मुख्यालय के मुंशीगंज इलाके का रहने वाला है। यह भी कहा जा रहा है कि उसका रेस्टोरेंट मालिक अल्ताफ के भाई सद्दाम से कुछ मनमुटाव है। हमलावर सलमान सद्दाम की तलाश में ही आया था।

chat bot
आपका साथी