Republic Day Parade 2021 Rehearsal : ठंड पर भारी पड़ा सीमा प्रहरियों का जोश, पूर्वाभ्यास में दिखी परेड की तैयारी

Republic Day Parade Rehearsal 2021 गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास में मार्च पास्ट और बैंड टुकड़ी ने मोहा मन। जूते की धमक से लोगों के रोंगटे खड़े। सधी हुई कदमताल हिमालय से भी ऊंचा गर्व से तना हुआ सिर और उसपर जब जवानों ने किया मार्च पास्ट।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 02:35 PM (IST)
Republic Day Parade 2021 Rehearsal : ठंड पर भारी पड़ा सीमा प्रहरियों का जोश, पूर्वाभ्यास में दिखी परेड की तैयारी
Republic Day Parade 2021 Rehearsal:गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास में मार्च पास्ट और बैंड टुकड़ी ने मोहा मन।

लखनऊ, जेएनएन। Republic Day Parade Rehearsal 2021: एक तरफ शुक्रवार की सुबह गलन भरी सर्दी ने विधान भवन को अपने आगोश में ले रखा था। वहीं, दूसरी तरफ सीमा प्रहरियों का जोश जब चरम पर पहुंचा तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सधी हुई कदमताल, हिमालय से भी ऊंचा गर्व से तना हुआ सिर और उसपर जब जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए गुजरते तो उनके जूते की धमक बहुत दूर तक सुनायी दी। उबाल मार रहा था। गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में जवानों की तैयारी साफ नजर आ रही थी।

इस बार भी गणतंत्र दिवस में सेना के टी-90 युद्ध टैंक, इंफेंट्री फाइटिंग व्हीकल बीएमपी, एमएमजी माउंटेड जीप और पीएमएस ब्रिज जैसे हथियार शामिल हो रहे हैं। हालांकि, यह सब हथियार 24 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में शहर की सड़कों पर दौड़ेंगे। शुक्रवार को हुए पूर्वाभ्यास में परेड के लिए टाइमिंग के संतुलन को परखा गया। सबसे आगे परेड के कमांडर चल रहे थे। उनकी जिप्सी जैसे ही विधान भवन के सामने से गुजरी, परेड कमांडर ने इसकी सलामी दी। 

इसके ठीक पीछे सेना की पैदल टुकड़ी मार्च पास्ट करते हुए आगे बढ़ रही थी। उनके पीछे 'जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा' जैसे देशभक्ति गीतों की छटा सेना, पुलिस, होमगार्ड और सशस्त्र सेनाओं की टुकड़ी बिखेर रही थी। सशस्त्र सेनाओं के ठीक पीछे यूपी एनसीसी और कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के छात्र कैडेटों की मार्च पास्ट और बैंड टुकड़ी भी अपने मनोरम प्रदर्शन को दोहराते हुए आगे बढ़ी।

इनके ठीक बाद स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी बच्चों के समूह को उनके स्थान और प्रदर्शन का अभ्यास कराया गया। जिससे गणतंत्र दिवस पर सही समय पर परेड पूरी हो सके।

chat bot
आपका साथी