Ayodhya Development: पारदर्शी होगी रामनगरी की विकास परियोजनाएं, वेब पोर्टल पर दिखेंगी सभी योजनाओं की प्रगति

योजनाओं की जानकारी सर्व सुलभ बनाने के लिए प्रोग्राम मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक वेब पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। डैशबोर्ड की भूमिका निभाने वाले इस पोर्टल पर उन सभी विभागों के अलग-अलग लिंक उपलब्ध होंगे जो रामनगरी के समग्र विकास में लगे हुए हैं।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST)
Ayodhya Development: पारदर्शी होगी रामनगरी की विकास परियोजनाएं, वेब पोर्टल पर दिखेंगी सभी योजनाओं की प्रगति
अब वेब पोर्टल पर दिखेगी रामनगरी के समग्र विकास की प्रगति।

अयोध्‍या, [रमाशरण अवस्थी]। ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित हो रही रामनगरी से जुड़ी जानकारियां भी अब ग्लोबल होंगी। योजनाओं को पारदर्शी रूप प्रदान करने के लिए विकास प्राधिकरण ने सभी विभागों को एक प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा कर दिया है। योजनाओं की जानकारी सर्व सुलभ बनाने के लिए प्रोग्राम मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक वेब पोर्टल तैयार कराया जा रहा है। डैशबोर्ड की भूमिका निभाने वाले इस पोर्टल पर उन सभी विभागों के अलग-अलग लिंक उपलब्ध होंगे, जो रामनगरी के समग्र विकास में लगे हुए हैं।

तीन चार दिनों में लांच होगा रामनगरी का पोर्टल: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह एवं सचिव डॉ. संजीव कुमार की निगरानी में पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है। पोर्टल तैयार होने के बाद इसे मुख्य सचिव आरके तिवारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उनके रिव्यू के बाद इस वेब पोर्टल की लॉचिंग होगी। तीन-चार दिनों के भीतर इस पोर्टल को लांच करने की तैयारी है। पोर्टल पर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, आवास विकास परिषद, पावर कार्पोरेशन, रेलवे, एयरपोर्ट सहित अन्य विभाग और उनकी परियोजनाओं का विवरण अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल पर योजनाओं के नाम से लेकर आरंभ से पूर्ण होने तक की तिथि, बजट आदि जानकारी दी जाएगी। पोर्टल को विकसित करने में प्राधिकरण सचिव के सुझाव काफी अहम रहे हैं। इस ग्लोबल व्यवस्था में कंसल्टेंट कंपनी ईवाई ने भी सहयोग किया है। प्राधिकरण के सचिव डॉ. संजीव कुमार कहते हैं कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपनी पारदर्शी नीति पर चलते हुए रामनगरी का विकास भी पारदर्शिता के साथ करा रही है। विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट इस निष्पक्षता का प्रमाण है। डैशबोर्ड को जल्द से जल्द समग्र बनाने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है जिससे राममंदिर से जुड़ी सभी परियोजनाओं को समग्र रूप से एक प्‍लेटफार्म पर देखा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी