यूूथ पार्लियामेंट में बोले राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का व्यक्तिगत नही राजनीतिक विरोध

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के जयपुरिया स्कूल ऑफ मैनजमेंट में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में बच्चों को सवालों को खुलकर जवाब दिये।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:57 PM (IST)
यूूथ पार्लियामेंट में बोले राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का व्यक्तिगत नही राजनीतिक विरोध
यूूथ पार्लियामेंट में बोले राजनाथ सिंह, राहुल गांधी का व्यक्तिगत नही राजनीतिक विरोध

लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लखनऊ के जयपुरिया स्कूल ऑफ मैनजमेंट में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में बच्चों को सवालों को खुलकर जवाब दिये। तो साथ ही अपने विरोधियों पर भी हल्ला बोला। इस दौरान राजनाथ सिंह  ने कहा कि राहुल गांधी हमारे राजनीतिक विरोधी हैं, व्यक्तिगत तौर पर उनका कोई विरोध नहीं। इसके अलावा उन्होंने धारा 370, जम्मू कश्मीर, आरक्षण जैसे बड़े मुद्दों पर छात्रों की ओर से किये गए सवालों का जवाब दिया। 

यह धारणा बनी है कि अमेरिका से हमारी नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं और रूस व अन्य देशों से दूरियां। मगर यह हकीकत नहीं है। भारत की कूटनीति न काहू से दोस्ती न काहू से बैर की रही है। हम सबके साथ अपने संबंध अच्छे बनाकर रखना चाहते हैं। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित युवा संसद में छात्रों के सवालों का जवाब में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ ऐसे ही जवाब दिए।


छात्रा श्रेया के सवाल कि धारा 370 को हटाने के लिए सरकार क्या रही है पर गृहमंत्री मुस्कुराए और कहा, यह सवाल पूछने के लिए तुमसे किसने कहा है। उन्होंने कहा इस विषय पर कुछ भी बोलूंगा तो अंतरराष्ट्रीय खबर बन जाएगी। इस संबंध में लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए। कुछ ऐसे निर्णय होते हैं,जिन पर अत्याधिक विचार करना पड़ता है। जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा। इसे दुनिया की कोई ताकत हमसे छीन नहीं सकती।


छात्र अंकित मिश्रा ने पूछा कि राजनीति का आधार धर्म और राजनीति बनती जा रही है। जबकि सबका साथ, सबका विकास सिर्फ नारा ही बनकर रह गया है। गृहमंत्री ने जवाब दिया कि राजनीति व राजनेताओं के प्रति लोगों की धारणा बदली है। दोनों के प्रति सम्मान की भावना में कमी आई है। इसके लिए राजनेता ही जिम्मेदार हैं। कृति और कथन में अंतर नहीं होना चाहिए। मैंने वोट मांगते हुए कभी यह नहीं कहा कि मैं यह कर दूंगा।

सिर्फ यही कहा आप अपना आर्शीवाद दीजिए। लोगों को राजनीति शब्द का अर्थ समझना चाहिए।
छात्र अक्षय कुमार ने कहा कि 2019 का चुनाव करीब आ रहे हैं,शायद इसीलिए राहुल गांधी ने धार्मिक यात्रा शुरू की है, इससे क्या आपकी पार्टी को किसी तरह का खतरा महसूस हो रहा है। इस पर गृहमंत्री ने कहा राजनीति धर्म के अधार पर नहीं होनी चाहिए, लेकिन कभी कभी लोग यह सोचते हैं कि किसी धर्म और जाति के खिलाफ बोल देने पर हमें कुछ वोट मिल जाएगा।

हमें राजनैतिक कामयाबी मिल जाएगी। मेरा मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। मैंने अपने धुर विरोधी पर भी राजनैतिक आक्षेप कभी नहीं लगाए। उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि वह राजनैतिक विरोधी हो सकते हैं, मगर व्यक्तिगत तौर पर नहीं।

chat bot
आपका साथी