Raebareli COVID-19 News: खुद को जोखिम में डाल सुरक्षा का करा रहे अहसास, लॉकडाउन में रोस्टरवार सैनिटाइजेशन जारी

Raebareli COVID-19 News कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जेई समेत सात कर्मियों की जा चुकी जान। लॉकडाउन में हर दिन रोस्टरवार कर रहे सैनिटाइजेशन और दवा का छिड़काव। कोरोना योद्धा कदम से कदम मिलाकर शहर को सुरक्षा कवच पहनाने में लगा हुआ है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:37 AM (IST)
Raebareli COVID-19 News: खुद को जोखिम में डाल सुरक्षा का करा रहे अहसास, लॉकडाउन में रोस्टरवार सैनिटाइजेशन जारी
Raebareli COVID-19 News: लॉकडाउन में हर दिन रोस्टरवार कर रहे सैनिटाइजेशन और दवा का छिड़काव।

रायबरेली, जेएनएन। Raebareli COVID-19 News: जिले की करीब सवा दो लाख की आबादी है। 34 वार्ड और सीमित संसाधन। संक्रमण से कई अपनों ने जान तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद कर्तव्य के पथ पर बिना डरे और झिझक के डटे हुए हैं। जज्बा ऐसा कि खुद की परवाह किए बगैर नगर के हर एक बाशिंदे को सुरक्षा का एहसास दिलाने का। इसी जज्बे के साथ पालिका कर्मी लगातार शहर को सुरक्षित करने में लगे हुए हैं। हर मुहल्ले में सैनिटाइजेशन करने के साथ ही हर उस जगह जाकर दवा का छिड़काव कर रहे हैं, जहां पर लोग जाने से कतराते हैं। कंटेंटमेंट जोन में सीमित संसाधनों के साथ पहुंचकर साफ-सफाई के साथ हर वह काम कर रहे हैं, जिससे कि लोग खुद को सुरक्षित समझ सके। लॉकडाउन लगने के बाद से पालिका की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सभासद के साथ पालिका का हर एक कोरोना योद्धा कदम से कदम मिलाकर शहर को सुरक्षा कवच पहनाने में लगा हुआ है।

नगर पालिका द्वारा कोरोना संक्रमण तैयारियों पर एक नजर कुल आबादी- 2.25 लाख वार्ड- 34 सफाई निरीक्षक- 10 सफाई कर्मी- 424 सीवर जेटिंग मशीन 4000 लीटर- दो इंजन चालित छोटी मशीन - दो पिट्ठू मशीन- 20

संक्रमण रोकथाम के लिए हाल में की गई खरीद

सोडियम हाइपोक्लोराइड-  7500 लीटर ब्लीचिंग पाउडर- 150 बोरी मैलाथियान डस्ट- 120 बोरी चूना- 400 बोरी,  पिट्ठ स्प्रे मशीन- 30 स्प्रे टैंकर 3000 लीटर- एक

हर एक गतिविधि की होती निगरानी: पालिका के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्र का कहना है कि सैनिटाइजेशन कहां पर हो रहा है इसकी पल-पल खबर रहती है। अधिकांश वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। वहीं पिट्ठू स्प्रे मशीन लेकर चलने वाले कर्मी जीपीएस सिस्टम से लोकेशन लगातार डालते रहते हैं। सभासदों को पहले से सूचना दे दी जाती है। 

बनाए गए दो क्वारंटाइन सेंटर: शहर में दो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें एक औघड़ भगवान आश्रम के निकट, जबकि दूसरा नगर पालिका के बालिका इंटर कॉलेज में है। यहां पर ठहरने वालों के खाने की व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मे है। वहीं साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था पालिका देख रही है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर पालिका की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। सभासदों के सहयोग हमारे कोरोना योद्धा मुहल्ले-मुहल्ले जाकर साफ-सफाई के साथ दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इस दौरान हम लोगों ने अपने कुछ साथियों को भी खो दिया। पूरी पालिका उनके परिवार के साथ है। हरसंभव मदद दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी