Raebareli COVID-19 News: रायबरेली में कोरोना से ADM की पत्नी की मौत, जिले में अब 2252 सक्रिय

Raebareli COVID-19 News लाकडाउन का संक्रमण पर असर रायबरेली में हाल के दिनों के आंकड़े की रफ्तार घटकर लगभग आधी हो गई। अच्छी बात ये है कि पांच सौ के करीब कोरोना मरीज रिकवर हो गए हैं। एडीएम एफआर प्रेम प्रकाश उपाध्याय की पत्नी का कोरोना से निधन।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:38 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 02:25 PM (IST)
Raebareli COVID-19 News: रायबरेली में कोरोना से ADM की पत्नी की मौत, जिले में अब 2252 सक्रिय
Raebareli COVID-19 News: रायबरेली में हाल के दिनों के आंकड़े की रफ्तार घटकर लगभग आधी हो गई।

रायबरेली, जेएनएन। Raebareli COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में  कोरोना वायरस की लहर अभी भी जारी है। मौतों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव बरकरार है। ऐसे में रायबरेली में एडीएम एफआर प्रेम प्रकाश उपाध्याय की पत्नी का कोरोना से निधन हो गया। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेदांता में भर्ती एडीएम एफआर और उनका बेटा अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। हाल के दिनों के आंकड़े देखें तो मंगलवार को संक्रमण की रफ्तार घटकर लगभग आधी हो गई है। और अच्छी बात ये है कि पांच सौ के करीब कोरोना मरीज रिकवर हो गए हैं। 

सदर विधायक की दादी सहित छह लोगों की कोरोना मौत : सदर विधायक की दादी सहित छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें से दो लोग एम्स में और चार एल-2 फैसिलिटी सेंटर में भर्ती थे। सदर विधायक अदिति सिंह की दादी को सांस लेने में तकलीफ होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं पर भर्ती 59 वर्षीय शख्स की भी संक्रमण से मौत हुई है। एल-2 में भर्ती देवगांव, जवाहर विहार, हरचंदपुर और जलालपुर बछरावां के लोगों की भी बीमारी से जान गई है। 

 सदर विधायक की दादी का निधन : सदर विधायक की दादी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थी। कई दिनों से बीमार होने पर उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह की माता व सदर विधायक अदिति सिंह की दादी कमला देवी की तबीयत कई दिनों से खराब थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। शव को उनके पैतृक गांव अमावां ब्लॉक के लालूपुर चौहान ले जाया गया। उसके बाद तकिया के पास राइस मिल परिसर में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र कमलेश सिंह ने दी। मनीष सिंह, आशीष सिंह, वैशाली सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, दिव्यांशी सिंह समेत परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक की माता के निधन पर भगौती सिंह, उमेश सिकरिया, राकेश सिंह, योगेंद्र सिंह, रणंजय सिंह, अमरनाथ सिंह, रजवंत सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह कछवाह, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, नागेंद्र परिहार समेत जिलेभर के लोगों ने शोक जताया है।

लाकडाउन का संक्रमण पर असर : जिले में अब सक्रिय केस 2252 बचे हैं। लाकडाउन का असर संक्रमण पर पड़ता दिख रहा है। रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा जो पांच सौ के पार पहुंच रहा था, वो अब घटकर दो सौ से नीचे आ गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सुरक्षा नियमों का पालन करते रहें। जागरूकता और सतर्कता से हम इस बीमारी की जद में आने से बच सकते हैं। इम्युनिटी ठीक रखें। हो सके तो घरों पर ही रुकें।

जिले का कोरोना मीटर :  कुल संक्रमित - 14519 रिकवर्ड  -      11190 सक्रिय केस   - 3091 मौतें  -   269

chat bot
आपका साथी