लखनऊ गोलीकांड : बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, अस्‍पताल में भर्ती

लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल के पास हुई घटना। प्रापर्टी डीलर ने साथी युवक पर लेन-देन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने तौकीर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 06:48 AM (IST)
लखनऊ गोलीकांड : बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, अस्‍पताल में भर्ती
लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल के पास हुई घटना।

लखनऊ, जेएनएन। फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पटिल के पास बाइक सवार बदमाशों शुक्रवार रात कार सवार प्रापर्टी डीलर तौकीर को गोली मार दी। घायल तौकीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तौकीर ने अपने ही एक साथी पर लेन-देन के विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

दरअसल, जौनपुर निवासी तौकीर चिनहट स्थित आशियाना स्टेट में रहते हैं। वह प्रापर्टी का काम करते हैं। एडीसीपी पूर्वी सैय्यद कासिम आब्दी के मुताबिक, जख्‍मी तौकरी का कहना है कि शुक्रवार रात वह कार से फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल के पास थे। इस बीच बाइक सवार बदमाशों उन्हें रोका और गोली चला दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग जबतक दौड़े तो बाइक सवार बदमाश भाग चुके थे। हाथ में गोली लगने के कारण तौकीर का कार पर से नियंत्रण छूट गया। किसी तरह से कार रोकी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तौकीर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

एडीसीपी ने बताया कि तौकीर ने अपने साथ ही काम करने वाले एक साथी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। तौकीर के मुताबिक, साथी को उसने कुछ दिन पहले 40 हजार रुपये दिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। कई बार मांगने पर भी टाल-मटोल कर रहा था। विरोध पर वह धमकी दे रहा था। रुपयों के कारण ही साथी ने गोली मारी है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। वह दबिश दे रही है।

chat bot
आपका साथी