लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले PSP छात्रसभा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज हुई गिरफ्तारी

लखनऊ 15 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ता। वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास पुलिस ने रोका लाठीचार्ज हुई गिरफ्तारी। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की। उनको ईको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:37 PM (IST)
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले PSP छात्रसभा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज हुई गिरफ्तारी
लखनऊ : 15 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ता।

लखनऊ, जेएनएन। कृषि बिल सहित कई मुद्दों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छात्रसभा सोमवार को सड़क पर उतरी। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे छात्र सभा के कार्यकर्ताओं को वीवीआइपी गेस्ट हाउस के पास रोक लिया गया। यहां पुलिस के साथ छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की। उनको ईको गार्डेन ले जाकर छोड़ दिया।

कृषि बिल, श्रमिक अधिनियम में बदलाव, बेरोजगारी और व्यापारियों के उत्पीडऩ और उनक असुरक्षा को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) छात्र सभा के कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। 

 

छात्र सभा की ओर से राज्यपाल के नाम 15 सूत्री ज्ञापन भेजा गया। जिसमें छात्रसंघ बहाल करने, फीस माफ करने, सभी को रोजगार का अधिकार देने, बिजली दरों को कम करने, लॉकडाउन का बिल माफ करने और नया बिजली कानून वापस लेने की मांग की गई। साथ ही पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने, उद्यमियों व व्यापारियों की हत्या रोकने, जनता के खातों को एनपीए घोषित करने पर रोक लगाने, महिला उत्पीडऩ बंद करने, विपक्षी दलों के नेताओं पर फर्जी मामले दर्ज न कराने और कोविड-19 के नाम पर हो रहे घोटालों को रोकने की मांग की गई। इस मौके पर अजय त्रिपाठी मुन्ना सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी