व्यापारी हेल्पलाइन में आई समस्याएं, निस्तारण के लिए नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

बादशाह नगर उमराव मॉल के सामने नाला सफाई के दौरान दुकानों के आगे के पत्थर तोड़े गए थे जिसे छह माह बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने नहीं हटाया। नाला चोक होने से दुर्गंध से स्वास्थ्य खराब होने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:54 PM (IST)
व्यापारी हेल्पलाइन में आई समस्याएं, निस्तारण के लिए नगर आयुक्त को सौंपा पत्र
व्यापारियों के स्वास्थ्य खराब होने की समस्या उत्पन्न हो गई है।

लखनऊ, जेएनएन। शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त अजय द्विवेदी से लालबाग नगर निगम में मिला। व्यापारी हेल्पलाइन में आईं बाजारों की शिकायतों को नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया और उसके निस्तारण की मांग की। इसमें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नाजा मार्केट के अध्यक्ष जगजीत सिंह राखड़ा, महामंत्री जीवेश उपाध्याय, आशीष गुप्ता, विक्की सिंह मौजूद रहे।

छह माह बीत जाने के बाद भी नहीं हटे पत्थर

इनमें लॉकडाउन के दौरान बादशाह नगर उमराव मॉल के सामने नाला सफाई के दौरान दुकानों के आगे के पत्थर तोड़े गए थे जिसे छह माह बीत जाने के बाद भी नगर निगम ने नहीं हटाया। इससे लोग चोटल हो रहे हैं। साथ ही नाला चोक होने से दुर्गंध के कारण व्यापारियों के स्वास्थ्य खराब होने की समस्या उत्पन्न हो गई है। 

लोहिया अस्पताल के सामने से हटाये जाएं ठेले खाेमचे

लोहिया अस्पताल गोमती नगर के निकट ठेले खोमचे वालों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण और गंदगी रहने की व्यापारियों ने शिकायत की इसे अविलंब हटवाया जाए।

बनवाया जाए शौचालय

लालबाग कैपर रोड/ बाल्मीकि मार्ग पर शौचालय न होने से व्यापारियों और ग्राहकों को समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में लालबाग कैपर रोड/ बाल्मीकी मार्ग पर शौचालय बने।

लगे ट्रैफिक लाइट

यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेकर बादशाह नगर रेलवे स्टेशन के सामने चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग भी व्यापारियों की ओर से की गई।

नाजा मार्केट में नहीं हैं मूलभूत सुविधाएं

प्रदेश के सबसे बड़े कंप्यूटर बाजार नाजा में मूलभूत सुविधाओं की ध्यान दिया जाए। लालबाग के व्यापारियों को न तो पीने का पानी है और न ही साफ-सफाई। पार्किंग की विकराल समस्या की ओर नगर निगम के अधिकारी ध्यान दें और समाधान निकालें। 

chat bot
आपका साथी