नवरात्र के पहले दिन प्रियंका वाड्रा ने टेका मंद‍िर में मत्‍था, लखनऊ में मरी माता मंदिर में की पूजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को अर्जुनगंज स्थित मरी माता मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद उनका काफिला बहराइच के लिए रवाना हो गया। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण मरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 07:00 AM (IST)
नवरात्र के पहले दिन प्रियंका वाड्रा ने टेका मंद‍िर में मत्‍था, लखनऊ में मरी माता मंदिर में की पूजा
प्रियंका ने दुकान से चुनरी और पूजन सामग्री खरीदकर पूजा की।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच लखीमपुर खीरी से लौटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को अर्जुनगंज स्थित मरी माता मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद उनका काफिला बहराइच के लिए रवाना हो गया। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण मरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। देर रात लखीमपुर से लौटने के बाद गुरुवार सुबह प्रियंका को बहराइच जाना था। सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं के साथ निकलीं प्रियंका जैसे ही अर्जुनगंज स्थित मंदिर में दर्शन के लिए कार से उतरीं वहां सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई।

सुरक्षाकर्मियों ने उनको मंदिर तक पहुंचाया। प्रियंका ने दुकान से चुनरी और पूजन सामग्री खरीदकर पूजा की। मंदिर पर मौजूद सोनम ने प्रियंका को टीका लगाया।

प्रियंका ने पूजा के बाद देश में सुख शांति की कामना की। प्रियंका के साथ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मुकेश सिंह चौहान सहित कई नेता और कार्यकर्ता भी थे।

chat bot
आपका साथी