कैंसर पीड़ित शहीद की मां का उपचार कराएंगी प्रियंका गांधी, स्वजनों को हर संभव मदद का भरोसा

छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद राजकुमार यादव की मां सावित्री देवी का उपचार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कराएंगी। वह कैंसर से पीड़ित हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव का संदेश लेकर अयोध्या पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अवध जोन के प्रभारी ने शहीद के स्वजनों से भेंट की।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:04 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:04 PM (IST)
कैंसर पीड़ित शहीद की मां का उपचार कराएंगी प्रियंका गांधी, स्वजनों को हर संभव मदद का भरोसा
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के हाथों भेजी मदद व संदेश।

अयोध्या, जेएनएन। छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद राजकुमार यादव की मां सावित्री देवी का उपचार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कराएंगी। वह कैंसर से पीड़ित हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव का संदेश लेकर अयोध्या पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं अवध जोन के प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने शहीद के स्वजनों से भेंट की। चौधरी ने स्वजनों को भरोसा दिलाया कि जब भी जरूरत होगी, कांग्रेस आप के साथ खड़ी मिलेगी। उन्होंने प्रियंका गांधी की ओर से भेजी गई आर्थिक मदद शहीद के भाई को सौंपी। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रदेश सचिव सुनील पाठक के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण स्वयं प्रियंका गांधी शहीद के स्वजनों से मिलने नहीं पहुंच सकीं। वह एकांतवास में हैं। उनके निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल ने शहीद की मां समेत अन्य पारिवारिक सदस्यों से भेंट कर राष्ट्रीय महासचिव का संदेश पहुंचाया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, जिला प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्र, अकबर अली मेजर, जय मंगलदास आदि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहीद के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है, निश्चित ही इसका परिणाम दो मई को दिखाई देगा।

chat bot
आपका साथी