Pulwama Terror Attack : उन्नाव में शहीद की बेटी से प्रियंका गांधी बोलीं, तुम खूब पढ़ो, डॉक्टर बनाएंगे

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत के परिजनों से शनिवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बात की।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:18 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:26 AM (IST)
Pulwama Terror Attack : उन्नाव में शहीद की बेटी से प्रियंका गांधी बोलीं, तुम खूब पढ़ो, डॉक्टर बनाएंगे
Pulwama Terror Attack : उन्नाव में शहीद की बेटी से प्रियंका गांधी बोलीं, तुम खूब पढ़ो, डॉक्टर बनाएंगे

लखनऊ, जेएनएन। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत के परिजनों से शनिवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बात की। पिता को तसल्ली देने के साथ हर मुश्किल में सहयोग का भरोसा दिया तो बेटी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश जान कहा कि तुम खूब पढ़ो, हम तुम्हें डॉक्टर बनाएंगे।पूर्व सांसद अन्नू टंडन के पास देर शाम प्रियंका का फोन आया और उन्होंने शहीद अजीत के परिवार से बात कराने को कहा। इस पर पूर्व सांसद रात करीब साढ़े नौ बजे शहीद के घर पहुंचीं। उन्होंने मोबाइल से शहीद के पिता से बात कराई।

कांग्रेस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा

प्रियंका को गांधी को उन्नाव में शहीद के पिता प्यारेलाल ने बताया कि पांच बेटे थे। अजीत सीआरपीएफ में था, शहीद हो गया। दुश्मनों से बदला लेने के लिए अभी एक बेटा सेना में है। तीसरा बेटा शिक्षक है और दो अपना बिजनेस कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। शहीद की बड़ी बेटी ईशा से बात कर उससे उम्र पूछी और पूछा मम्मी का ख्याल रखोगी, ईशा की हामी पर कहा कि इसके लिए उसे बहुत बहादुर बनना होगा। 

चंदौली में शहीद के पिता को ढांढस बंधाया

प्रियंका गांधी ने चंदौली के सपूत अवधेश कुमार यादव शहीद के पिता से भी फोन पर वार्ता करने के साथ उनको ढांढस बंधाया। शहीद अवधेश कुमार के पिता से वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस गहरे संकट और दुख की घड़ी में हम कांग्रेस आपके साथ हैं। आपके पुत्र ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बलि दी है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मैं देश तथा प्रदेश के ही शहीद के परिवार के साथ हूं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से बेहद आहत हैं। इस हमले में देश के 44 जवान शहीद हुए हैं। इनमें से 12 उत्तर प्रदेश से हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अब उत्तर प्रदेश के शहीदों के परिवारीजन से वार्ता कर उनको सांत्वाना दे रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी