गांधी जयंती पर किसको मिलेगी रिहाई, राज्यपाल लगाएंगे अंतिम मोहर

60 साल से अधिक उम्र वाले बदियों की पड़ताल शुरू कर दी है। दया याचिका के तहत छोड़े जाने वाले कैदियों की सूची तैयार कर जेल से मुख्यालय भेजी जाएगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:05 PM (IST)
गांधी जयंती पर किसको मिलेगी रिहाई, राज्यपाल लगाएंगे अंतिम मोहर
गांधी जयंती पर किसको मिलेगी रिहाई, राज्यपाल लगाएंगे अंतिम मोहर

लखनऊ, जागरण संवाददाता। गांधी जयंती पर दया याचिका के तहत छोड़े जाने वाले 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों की सूची तैयार करने की कवायद जिला कारागार प्रबंधन ने शुरू कर दी है। कैदियों की जेल में व्यवहार कुशलता, अनुशासन और भौतिक परीक्षण के आधार पर ही उनकी सूची तैयार की जा रही है।

केंद्र सरकार के सर्कुलर पर कारागार प्रबंधन ने जेल में बंद 60 साल से अधिक उम्र वाले बदियों की पड़ताल शुरू कर दी है। दया याचिका के तहत छोड़े जाने वाले कैदियों की सूची तैयार कर जेल से मुख्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद जेल मुख्यालय से उसे राज्यपाल राम नाइक के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल सूची पर अंतिम मोहर लगाएंगे। कम समय में अपराधियों के लिए यह सूची तैयार करना भी एक बड़ी चुनौती है। छोड़े जाने वालों में ऐसे कैदी हैं 65 से 70 प्रतिशत अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। इसमें से कुछ के परिवारीजनों ने उनकी उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए बची हुई सजा को माफ किए जाने के लिए दया याचिका लगाई थी। जिसके आधार पर केंद्र सरकार ने सर्कुलर जारी किया था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि सर्कुलर के आधार पर दया याचिका के तहत गांधी जयंती पर छोड़े जाने वाले कैदियों का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है। सूची पर अंतिम मोहर राज्यपाल द्वारा लगाई जाएगी। जिसके बाद कैदियों को रिहा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी