Uttar Pradesh Weather News: पारा 40 के पार पहुंचा, प्रयागराज रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर

Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा जहां तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं आगरा दूसरे नंबर पर रहा। यहां भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:00 PM (IST)
Uttar Pradesh Weather News: पारा 40 के पार पहुंचा, प्रयागराज रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर
न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

लखनऊ, जेएनएन। गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मंगलवार को प्रयागराज में तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। वहीं राजधानी लखनऊ में भी तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को तापमान में और वृद्धि की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ मौसम बेहद गर्म होने लगता है। राजधानी लखनऊ में दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े लू का एहसास करा रहे थे। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा जहां तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं आगरा दूसरे नंबर पर रहा। यहां भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। फैजाबाद, फुरसतगंज, बलिया,वाराणसी और कानपुर में भी तापमान 41 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। अलीगढ़, हमीरपुर में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि फिलहाल किसी तरीके के बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। 

कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के प्रभारी एवं मौसम विज्ञान डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 14 रही। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दक्षिण दिशा में चलने वाली हवा लू के थपेड़े का एहसास करा रही थी। उनके मुताबिक आगामी सप्ताह में बहराइच जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 17-18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतर पूर्वी हवाएं सामान्य से मध्यम गति से बहेंगी। अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

किसानों के लिए सलाह: मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानाें को अपनी पकी हुई गेहूं, सरसों, चना, मसूर आदि फसल की कटाई-मड़ाई समय से कर लेनी चाहिए। मौसम में बदलाव से पूर्व अनाज का प्रबंध कर लेना उपयुक्त है।

chat bot
आपका साथी