लखनऊ पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने बीकेटी में किया मां चंद्रिका देवी के दर्शन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर एक बजे बक्शी का तालाब इलाके में प्रवेश कर गई और चन्द्रिका माता मंदिर मे दर्शन किया। यहां सभा करने के बाद यात्रा उत्तर विधान सभा आईआईएम रोड तिराहे पर पहुंचेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:51 PM (IST)
लखनऊ पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने बीकेटी में किया मां चंद्रिका देवी के दर्शन
प्रतिज्ञा यात्रा सोमवार को बारह बजे बंथरा में सभा करने के बाद बनी से उन्नाव जिले में प्रवेश कर जाएगी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। शनिवार को बाराबंकी से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई। शनिवार को बाराबंकी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया था। यात्रा में पूर्व सांसद पीएल पुनिया के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद राकेश सचान समेत अन्य हैं।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर एक बजे बक्शी का तालाब इलाके में प्रवेश कर गई और चन्द्रिका माता मंदिर मे दर्शन किया। यहां सभा करने के बाद यात्रा उत्तर विधान सभा आईआईएम रोड तिराहे पर पहुंचेगी, जहां यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत होगा। दोपहर दो बजे यात्रा पूर्वी विधान सभा के मुंशी पुलिया चौराहे पर पहुंचेगी, यहां कार्यकर्ता स्वागत होगा।

ढ़ाई बजे कैंट विधान सभा के माल एवेन्यू रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज क्रास करके सदर पेट्रोल पंप पर पहुंचेगी। यहां पर भी स्वागत किया जाएगा और यात्रा में शामिल पदाधिकारी सदर की कच्ची बस्ती में लोगों से संपर्क करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रा गीता पल्ली वार्ड के ईको गार्डन तिराहे पर पहुंचेगी, जहां पर नुक्कड़ नाटक होगा। शाम 4-30 बजे गुरुद्वारा साहेब आलमबाग पहुंचेगी और शाम पांच बजे श्रींगार नगर मे जनसभा होगी। इसके बाद यात्रा में शामिल पदाधिकारी रात्रि विश्राम करेंगे।

सोमवार सुबह दस बजे यात्रा विधान सभा सरोजनी नगर के पिकडली होटल चौराहा से चालू होगी, जहां स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। 11.30 बजे सरोजनी नगर (गौरी बाजार) मे नुक्कड़ नाटक होगी। बारह बजे बंथरा में सभा करने के बाद बनी लखनऊ- से उन्नाव जिले में प्रवेश कर जाएगी।

chat bot
आपका साथी