गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव : इंदिरा नगर में न‍िकली प्रभात फेरी Lucknow news

कमेटी द्वारा संतोंं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:36 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:36 AM (IST)
गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव : इंदिरा नगर में न‍िकली प्रभात फेरी Lucknow news
गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव : इंदिरा नगर में न‍िकली प्रभात फेरी Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन।  गुरु गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को गुरुद्वारा इंदिरा नगर में प्रभात फेरी न‍िकाली गई। शहर मेें प्रकाशोत्‍सव को को ऐतिहासिक बनाने के लिए सिख समाज कई दिनों से जुटा था। गुरुद्वारा इंदिरा नगर में आज प्रातः 5:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो सी ब्लॉक चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा साहब पहुंची।

सी ब्लॉक चौराहे पर सहयोग विकास समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा इंदिरा नगर में सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया गया। 

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर के प्रवक्‍ता सरदार जसवंत सिंह ने बताया क‍ि हजूरी रागी भाई हरदीप सिंह जी ऑस्ट्रेलिया वाले ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा इंदिरा नगर कमेटी द्वारा संतोंं को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई, उपरांत दूध का लंगर, मिष्ठान, छोला ब्रेड का लंगर इत्यादि संगतो में वितरित किया गया l 

chat bot
आपका साथी