प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आरोप, भाजपा सरकार में छांट-छांटकर कुछ लोगों को मिली नौकरी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छांट-छांटकर कुछ ही लोगों को नौकरी और पोस्टिंग दी गई। सरकार को कोसते हुए कहा कि इस समय बहुत परेशानियां हैं। उन्हीं को लेकर हमने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत मथुरा से की।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:48 PM (IST)
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आरोप, भाजपा सरकार में छांट-छांटकर कुछ लोगों को मिली नौकरी
भारतीय जन सेवा पार्टी का रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में विलय हो गया।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जन सेवा पार्टी का रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में विलय हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी शंकराचार्य, महासचिव मुर्तुजा अली, राष्ट्रीय सलाहकार खालिद इस्लाम, कुदरत उल्ला खां और उनके समर्थकों का स्वागत प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश मुख्यालय में किया। शिवपाल ने कहा कि भारतीय जन सेवा पार्टी के विलय से हमारी पार्टी आज बड़ी हो गई। बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश के लिए इशारा किया कि कुछ लोग हमारी पार्टी को छोटा बताते हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छांट-छांटकर कुछ ही लोगों को नौकरी और पोस्टिंग दी गई। सरकार को कोसते हुए कहा कि इस समय बहुत परेशानियां हैं। उन्हीं को लेकर हमने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत मथुरा से की। गीता और कुरान कितने पवित्र ग्रंथ हैं। भाजपा वालों ने गीता भी नहीं पढ़ी, कुरान का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्हें हिंदू और मुसलमान के नाम पर लड़ाने के सिवाए कुछ नहीं आता।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सात वर्ष में भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। हर तरफ अंधेरा है। हमने इस सरकार को हटाने का तय किया है। आज गरीब, किसान और मुसलमान परेशान है। प्रसपा अध्यक्ष बोले कि अदाणी का कोई नाम नहीं जानता था, आज एशिया में नंबर एक हैं। वहीं, छोटे-छोटे व्यापारियों की क्या हालत है? किसानों की क्या हालत है? लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी गई। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किसानों को धमकी दी। फिर गाड़ी चढ़ाई गई। मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे को तुरंत जेल भेज देना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी