सेक्युलर मोर्चा ने शुरू की चुनावी तैयारी, अखिलेश के मुकाबले होगा मुस्लिम प्रत्याशी

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने आज अखिलेश यादव और डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र रह चुके कन्नौज में उन्होंने लोकसभा प्रभारी घोषित कर चुनावी तैयारी की कमान सौंपी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:35 AM (IST)
सेक्युलर मोर्चा ने शुरू की चुनावी तैयारी, अखिलेश के मुकाबले होगा मुस्लिम प्रत्याशी
सेक्युलर मोर्चा ने शुरू की चुनावी तैयारी, अखिलेश के मुकाबले होगा मुस्लिम प्रत्याशी

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के बाद शिवपाल सिंह यादव अब हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। मोर्चा प्रदेश में किसी से गठबंधन नहीं करेगा। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की हर सीट पर अपना प्रत्याशी उतरने की तैयारी शुरू है। आज अखिलेश यादव और डिम्पल यादव के संसदीय क्षेत्र रह चुके कन्नौज में उन्होंने लोकसभा प्रभारी घोषित कर चुनावी तैयारी की कमान सौंपी। इसी बीच मोर्चा ने पांच और नए प्रवक्ताओं को मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत किया है। शिवपाल यादव के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में मो. शाहिद, अरविंद विद्रोही, देवेंद्र सिंह इरफान मलिक और राजेश यादव के नाम हैं। इससे पहले मोर्चा नौ प्रवक्ताओं को अधिकृत कर चुका है। 

अखिलेश के खिलाफ मुस्लिम प्रत्याशी उतारेंगे शिवपाल

शिवपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सेक्युलर मोर्चा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कन्नौज सीट में उनकी पार्टी का प्रत्याशी मुस्लिम होगा। बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के विशिष्ट मंडी कट पर राजेश यादव व राजेंद्र सिंह ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल ने पदाधिकारियों को पार्टी का झंडा भी सौंपा और सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करने को कहा। तीन रंग के झंडे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो भी छपा है।

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित करने पर मंथन 

शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में सभी सीटों पर सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गठबंधन से चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह से इन्कार कर दिया। उन्होंने प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी राजेश यादव को दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का झंडा तैयार हो चुका है। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कन्नौज से चुनाव लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आज मोर्चा ने विभिन्न क्षेत्रों के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित करने पर मंथन शुरू कर दिया है। शीघ्र ही उनके नाम सामने होंगे।

chat bot
आपका साथी