लखनऊ में थाने के मुंशी को घूंसा मार कर भागा अपराधी हुक्की, रंगदारी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

लाकअप से निकलते ही हुक्की ने ड्यूटी मुंशी रवि की नाक पर घूंसा मारा और भाग निकला। पहरे पर तैनात सिपाही ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। पहरा ने सीटी बचाई तो पूरा थाना अलर्ट हो गया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:31 AM (IST)
लखनऊ में थाने के मुंशी को घूंसा मार कर भागा अपराधी हुक्की, रंगदारी के मामले में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
ठाकुरगंज थाने की घटना, साथी संग पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा।

लखनऊ, जागरण संंवाददाता। ठाकुरगंज पुलिस द्वारा रंगादारी के मामले में गिरफ्तार शातिर अपराधी हुक्की शनिवार सुबह थाने में ड्यूटी मुंशी रवि कुमार की नाक पर घूंसा मार कर भाग निकला। हुक्की के भागते ही पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने अलर्ट सीटी बजाई। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी बदमाश के पीछे भागे। हुक्की को पुलिस ने उसके साथी के साथ मुफ्तीगंज से गिरफ्तार कर लिया। कुड़ियाघाट पर गश्त के दौरान शुक्रवार देर शाम पुलिस ने शातिर अपराधी हुक्की को दबोच लिया। तलाशी में हुक्की के पास से पुलिस ने स्मैक बरामद की। इसके बाद हुक्की को लेकर थाने पहुंची। तड़के करीब 5:30 बजे हुक्की पेट दर्द करने का बहाना करके जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसे लाकअप से निकाला गया।

लाकअप से निकलते ही हुक्की ने ड्यूटी मुंशी रवि की नाक पर घूंसा मारा और भाग निकला। पहरे पर तैनात सिपाही ने पकड़ने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। पहरा ने सीटी बचाई तो पूरा थाना अलर्ट हो गया। मुंशी रवि हुक्की को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा। इस बीच सिपाही प्रशांत, महिला सिपाही शालिनी भी भागी। थाने के बाहर मुख्य मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक खड़ा था। हुक्की यहां पर लड़खड़ाया तो रवि ने उसे पीछे से पकड़ लिया। रवि से हुक्की हाथापाई करने लगा। उसकी गर्दन दबाने की कोशिश की और मारपीट की। एकाएक फिर रवि को हुक्की ने धक्का दिया और ई-रिक्शे पर बैठकर भाग निकला।

मामले की जानकारी इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह को पुलिस कर्मियों ने दी। उन्होंने आनन बीट प्रभारी राधाग्राम अब्बास रजा को सूचना दी। भागते हुए हुक्की मुफ्तीगंज पहुंचा। तबतक इंस्पेक्टर ने हुक्की की घेराबंदी करा दी। घेराबंदी होते देख हुक्की का साथी शादाब भी आ गया। उसने भी पुलिस कर्मियों से मारपीट करने की कोशिश की। तबतक पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हुक्की और शादाब दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हुक्की के खिलाफ इकबाल नगर निवासी नूर ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। नूर प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। हुक्की आए दिन उससे रुपयों की मांग करता है। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस कई माह से हुक्की की तलाश कर रही थी। 

उम्र से अधिक है हुक्की पर मुकदमें : पुलिस के मुताबिक हुक्की की उम्र 31 साल है। उसके खिलाफ ठाकुरगंज समेत जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा, सेवन क्रिमिनल एक्ट, गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में 30 से अधिक मुकदमें हैं। वह शातिर किस्म का अपराधी है। उसकी कई माह से पुलिस तलाश कर रही थी।

chat bot
आपका साथी