जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन जी के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख, बताया अपूरणीय क्षति

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना कला साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:27 AM (IST)
जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन जी के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दु:ख, बताया अपूरणीय क्षति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है

लखनऊ, जेएनएन। दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता के कानपुर में शुक्रवार को निधन के बाद से राजनेताओं के साथ औद्योगिक घरानों के साथ संगीत प्रेमी तथा साहित्य जगत से जुड़े लोग बेहद दुखी हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री, तमाम प्रदेशों के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्रियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने शोक संदेश में कहा कि 'दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन श्री योगेंद्र मोहन गुप्त जी का निधन अत्यंत दुःखद है। हिंदी समाचार पत्रों के‌ व्यापक प्रसार के साथ-साथ शैक्षिक प्रकल्पों में भी उनका विशिष्ट योगदान रहा। उनके परिवारजन तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।'

दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन श्री योगेंद्र मोहन गुप्त जी का निधन अत्यंत दुःखद है। हिंदी समाचार पत्रों के‌ व्यापक प्रसार के साथ-साथ शैक्षिक प्रकल्पों में भी उनका विशिष्ट योगदान रहा। उनके परिवारजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 15, 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है कि दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना कला, साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना कला, साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ऊं शांति!— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2021

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूचना-प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री राय इंद्रजीत सिंह ने भी योगेन्द्र मोहन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शोक संदेश में लिखा है कि दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए कहा कि मैं अपनी संवेदनायें शोक संतप्त परिजनों के साथ सम्बद्ध करती हूं। दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्ता जी का निधन अत्यंत दु:खद है। यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व पाठकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्ता जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। मेरी सम्वेदनाएं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर तथा मध्य प्रदेश के भी राज्यपाल ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति सम्वेदना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा तथा अन्य राजनीतिक हस्तियों ने भी योगेन्द्र मोहन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शोक संदेश में लिखा है कि दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि मैं अपनी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ संबद्ध करती हूं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संदेश में लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति व दैनिक जागरण समूह के सदस्यों सहित शोक संतप्त स्वजनों को इस अपार को दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि योगेन्द्र मोहन का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी ने शोक संदेश में लिखा है कि दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्त का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त स्वजन को यह दुख सहने का संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि  जागरण समूह के चेयरमैन तथा जागरण परिवार के मुखिया व संरक्षक श्री योगेन्द्र मोहन जी का शुक्रवार को कानपुर में स्वर्गवास हो गया है। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को कल कानपुर में ही गंगा नदी तट पर पूर्वाह्न में होगी। अभी उनकी पार्थिव देह कानपुर में पूर्ण निवास, तिलक नगर में सभी के दर्शनार्थ रखी गई है।

यह भी पढ़ें: जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन जी का निधन, शनिवार को होगी अंत्येष्टि; पीएम मोदी ने जताया दुख

chat bot
आपका साथी