यूपी के जिले-जिले में छाए 'बालक नरेन्द्र' से प्रधानमंत्री बने मोदी, व्यक्तित्व व कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के हर जिले में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी दिग्गजों ने शुभारंभ किया।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:39 PM (IST)
यूपी के जिले-जिले में छाए 'बालक नरेन्द्र' से प्रधानमंत्री बने मोदी, व्यक्तित्व व कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी
लखनऊ में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर आयोजित प्रदर्शनी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। बचपन में मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लेने वाला साहसी बालक, किताबों के समंदर में गोते लगाने वाला अध्ययनशील छात्र, सामान्य कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में अलग छाप छोड़ने वाले नरेन्द्र मोदी गुरुवार को प्रदेश भर में तस्वीरों पर छा गए। जनप्रतिनिधि के रूप में मोदी के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हर जिले में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी दिग्गजों ने शुभारंभ किया।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और चुनाव सहप्रभारी अनुराग ठाकुर ने किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवन यात्रा के विभिन्न खास क्षण और प्रसंगों को तस्वीरों में दर्शाया गया।

केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत उनके जन्मदिन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक 20 दिन तक जन जागरण व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के तहत प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यकाल की चुनौतियों, निर्णयों तथा सेवा व समर्पण के कार्यों को जनता के बीच दिखाया व पहुंचाया जा रहा है।

प्रधान ने कहा कि इतने वर्षों से मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के बाद अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में जन कल्याण, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबके प्रयास से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। देश सेवा में पूरे समर्पित भाव से लगे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी को लगाने का उद्देश्य भी यही है कि नई पीढ़ी प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ल, अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री डा.चन्द्रमोहन, प्रदेश प्रवक्ता डा.समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी