लखनऊ में गोमती पुलों के नीचे बनाए जाएंगे प्ले जोन, दिखेगा यूरोपीय अंदाज

यहां 12 साल के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। रस्सी के खेल, बैट्री गाड़ियां, ऊंट और घोड़े की सवारी का मजा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:44 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:44 AM (IST)
लखनऊ में गोमती पुलों के नीचे बनाए जाएंगे प्ले जोन, दिखेगा यूरोपीय अंदाज
लखनऊ में गोमती पुलों के नीचे बनाए जाएंगे प्ले जोन, दिखेगा यूरोपीय अंदाज

लखनऊ [ऋषि मिश्र]। गोमती रिवर फ्रंट में पुलों के नीचे बच्चों के लिए यूरोपीय अंदाज में प्ले जोन बनाएंगे। रस्सी के रोमांचक खेल, बैट्री चलित गाड़ियां, ऊंट और घोड़े की सवारी का मजा बच्चों को मिलेगा।

रिवर फ्रंट के तहत फिलहाल चार प्रमुख गोमती पुल आ रहे हैं। एलडीए के उप निदेशक उद्यान एसपी सिसौदिया ने बताया कि यूरोप में पुलों के नीचे इस तरह के प्ले जोन बनाए जाते हैं। जिसको हम रिवर फ्रंट में भी विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें पुलों पर रस्सी के जरिये रोमांचक खेल और झूले लगाए जाएंगे। यहां गोल्फ कार्ट के जरिये लोगों को घुमाने का इंतजाम भी किया जाएगा।

15 दिसंबर से रिवर फ्रंट में लगेगा 10 रुपये टिकट

एसपी सिसौदिया ने बताया कि 15 दिसंबर से रिवर फ्रंट में लामार्टीनियर ग्राउंड से लेकर हनुमान सेतु के बीच 10 रुपये टिकट लगेगा। निजी क्षेत्र को टिकट बेचने और गेट लगाने का काम दिया जाएगा। गोमती के दोनों ओर पांच-पांच गेट लगाए जाएंगे। जिनसे रिवर फ्रंट में प्रवेश मिलेगा।

गौस मोहम्मद क्रिकेट स्टेडियम की होगी बुकिंग

एसपी सिसौदिया ने बताया कि लामार्टीनियर ग्राउंड के पास गौस मोहम्मद स्टेडियम की बुकिंग होगी। यहां फ्लड लाइट का इंतजाम है। मगर बिजली का कनेक्शन पर्याप्त क्षमता का नहीं होने के चलते केवल दिन के मैचों के लिए बुकिंग की जाएगी।

इन पुल के नीचे बनेंगे प्ले जोन गांधी सेतु लोहिया पथ के दोनों पुल हनुमान सेतु

chat bot
आपका साथी