SWINE FLU : पीजीआइ के डॉक्टर और कर्मचारी सहित 16 लोग चपेट में

शॉपिंग मॉल व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास लोगों को पम्पलेट आदि बांटकर किया जा रहा है जागरूक।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 01:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 01:00 PM (IST)
SWINE FLU : पीजीआइ के डॉक्टर और कर्मचारी सहित 16 लोग चपेट में
SWINE FLU : पीजीआइ के डॉक्टर और कर्मचारी सहित 16 लोग चपेट में

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें संजय गांधी पीजीआइ के एक डॉक्टर व वहां तैनात एक कर्मचारी भी शामिल है। इन दोनों का इलाज पीजीआइ में ही चल रहा है। फिलहाल जनवरी से लेकर अभी तक करीब 134 मरीज स्वाइन फ्लू के सामने आए हैं। इसमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के निर्देश पर राजधानी में जगह-जगह लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शॉपिंग मॉल व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पास लोगों को पम्पलेट आदि बांटे जा रहे हैं। 

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि संजय गांधी पीजीआइ के एक डॉक्टर व कर्मचारी के अलावा हुसैनगंज में रहने वाली 39 वर्षीय महिला, आलमबाग में रहने वाले सात वर्षीय बच्‍चे, पिकनिक स्पॉट के पास रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में रहने वाले 50 वर्षीय पुरुष, शीतल खेड़ा में रहने वाले छह वर्षीय बच्‍ची, बंगला बाजार में रहने वाले एक वर्षीय बच्‍चा, यामीन नगर में रहने वाले चार वर्षीय ब'चा, गोमतीनगर के विनय खंड में रहने वाले ढाई साल के बच्‍चे, ओमेक्स सिटी में रहने वाली 67 वर्षीय महिला, तेलीबाग में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष, वरदान खंड गोमतीनगर में रहने वाला 23 वर्षीय युवक, वरदान खंड गोमतीनगर में रहने वाली 52 वर्षीय महिला, विनय खंड गोमतीनगर में रहने वाले 67 वर्षीय पुरुष, बख्शी का तालाब के देवरी रुखारा में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को स्वाइन फ्लू हुआ है।

chat bot
आपका साथी