राजधानी में बारिश से बना सुहावना मौसम, रिमझिम फुहारों के बीच वीकेंड का मजा

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का जोर है। लेकिन जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश जोर पकड़ेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:05 PM (IST)
राजधानी में बारिश से बना सुहावना मौसम, रिमझिम फुहारों के बीच वीकेंड का मजा
राजधानी में बारिश से बना सुहावना मौसम, रिमझिम फुहारों के बीच वीकेंड का मजा
लखनऊ(जेएनएन)। इस बार लॉन्ग वीकेंड है। मौसम भी मेहरबान है। ठंडी हवा के झोकों व बदली के बीच रिमझिम फुहारों ने छुट्टी का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। कोई लॉन्ग ड्राइव पर निकल रहा है तो कहीं चाय की चुस्कियों के बीच मौसम का लुत्फ उठाया जा रहा है।

बीते एक पखवाड़े से आसमान साफ था। तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। ऐसा लग रहा था कि मानों मानसून रूठ गया हो। लेकिन एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ जिसके चलते प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अगले कुछ दिन बदली और बारिश का मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का जोर है। लेकिन जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश जोर पकड़ेगी। यानी अगले कुछ दिन मौसम सुहावना बना रहने की उम्मीद है। 

chat bot
आपका साथी