रायबरेली की आरेडिका में ओएसडी बनीं पद्मश्री सुधा स‍िंंह, स्क्रीन पर हुआ खेल उपलब्धियों का प्रदर्शन

आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों को सुधा की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की सीख दी। कहा कि उनके पदभार संभालने से आरेडिका में खेलकूद के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। आवासीय परिसर और रायबरेली क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:09 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:30 AM (IST)
रायबरेली की आरेडिका में ओएसडी बनीं पद्मश्री सुधा स‍िंंह, स्क्रीन पर हुआ खेल उपलब्धियों का प्रदर्शन
सुधा रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।

रायबरेली, जेएनएन। पद्मश्री एथलीट सुधा सि‍ंह ने मंगलवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में विशेष कार्याधिकारी, खेल (ओएसडी, स्पोट्र्स) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सरस्वती प्रेक्षागृह में उनका स्वागत किया गया। एथलेटिक्स (स्टीपलचेज) में परचम फहराने वाली सुधा सि‍ंह राज्य की ऐसी खिलाड़ी है, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ पद्मश्री भी मिला है। सुधा रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। समारोह में ताइक्वांडो और फुटबाल खिलाडिय़ों द्वारा खेल कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान खेलों में प्राप्त उपलब्धियों को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।

आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों को सुधा की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की सीख दी। कहा कि उनके पदभार संभालने से आरेडिका में खेलकूद के क्षेत्र में अच्छी प्रगति होगी। आवासीय परिसर और रायबरेली क्षेत्र के बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सकेगा। आरेडिका खेलकूद संघ अध्यक्ष संजय कुमार कटियार, महासचिव एसएस कैरो व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये हैं उपलब्धियां

भोपाल और कोच्चि-वर्ष 2008 में सीनियर फेडरेशन कप, ओपेन नेशनल स्वर्ण पदक, चीन-2009 एशियन ट्रैक एंड फील्ड में रजत पदक ग्वांनझु-2010 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जापान-2011 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक पुणे-2013 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक भुवनेश्वर-2017 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जकार्ता-2018 एशियन गेम्स में रजत पदक

अब तक मिले अवार्ड

2012 -अर्जुन पुरस्कार 2013- रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड 2016 - यश भारती अवार्ड 2021- पद्मश्री पुरस्कार
chat bot
आपका साथी