Road Accident in Raebareli: रायबरेली में सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत, पिता और पुत्र अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर हाईवे पर बोलेरो और फाॅर्च्यूनर की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बोलेरो चालक पीएसी के आरक्षी की मौत हो गई। दूसरे वाहन में सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। पीएसी फतेहपुर के असिस्टेंट कमांडेट ने घटना स्थल को देखा और अफसरों से जानकारी ली।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:38 PM (IST)
Road Accident in Raebareli: रायबरेली में सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत, पिता और पुत्र अस्पताल में भर्ती
पीएसी फतेहपुर के असिस्टेंट कमांडेट जमाल सिद्दीकी कोतवाली पहुंचे और निरीक्षक से मामले की जानकारी ली।

रायबरेली, संवादसूत्र। फतेहपुर हाईवे पर दोसड़का के पास शनिवार की रात बोलेरो और फाॅर्च्यूनर की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बोलेरो चालक पीएसी के आरक्षी की मौत हो गई। वहीं, दूसरे वाहन में सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। पीएसी फतेहपुर के असिस्टेंट कमांडेट ने घटना स्थल को देखा और अफसरों से जानकारी ली।फतेहपुर की 12वीं बटालियन पीएसी में आरक्षी चालक के पद पर तैनात धर्मेंद्र सिंह निवासी बाघपुर थाना मांडा जिला प्रयागराज बोलेरो जीप ठीक कराने शनिवार को लखनऊ गया था।

रात करीब 9.30 बजे लालगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दोसड़का के निकट सामने से आ रही फाॅर्च्यूनर से टक्कर हो गई। इससे धर्मेंद्र समेत फाॅर्च्यूनर सवार हरिश्चंद्र व उनका बेटा रोहित निवासी ग्राम जबरौली थाना मोहनलालगंज, लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। यहां रोहित व हरिश्चंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, दोनों बिना रेफर लेटर लिए अस्पताल से चले गए। वहीं पीएसी जवान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कोतवाली पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीएसी फतेहपुर के असिस्टेंट कमांडेट जमाल सिद्दीकी रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचे और निरीक्षक से मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि आरक्षी चालक धर्मेंद्र सिंह सरकारी बोलेरो जीप ठीक कराने लखनऊ गए थे। वहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी