Oxygen Shortage in Lucknow: लखनऊ में स्विच ऑफ नंबरों से हो रही ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति, भटक रहे तीमारदार

राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन आपूर्ति के दावे के इतर मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं है। मरीज ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती भी की गई लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 05:57 PM (IST)
Oxygen Shortage in Lucknow: लखनऊ में स्विच ऑफ नंबरों से हो रही ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति, भटक रहे तीमारदार
लखनऊ में ऑक्सीजन सप्लाई व निगरानी के सात नंबरों में पांच स्विच ऑफ।

लखनऊ, जेएनएन। ऑक्सीजन आपूर्ति के दावे के इतर मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं है। मरीज ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती भी की गई, लेकिन ऑक्सीजन की किल्लत बरकरार है।  गैस आपूर्तिकर्ताओं की निगरानी व आपूर्ति पर पैनी नजर रखने के लिए 12-12 घंटे के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तैनात अधिकारियों के नंबरों पर फोन कर जानकारी ली गई तो सात नंबरों में पांच स्विच ऑफ और एक ने घंटी जाते ही बिजी कर दिया, एक पर पूरी घंटी जाने के बाद भी नहीं उठा। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए तीमारदार ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं।

नहीं मिला सिलिंडर भटकता रहा तीमारदार: बालागंज निवासी अंकित अपने पिता को दुबग्गा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को डाक्टर ने ऑक्सीजन की  व्यवस्था करने का अल्टीमेटम दे दिया। अंकित सिलिंडर के लिए शनिवार तक भटकता रहा। बामुश्किल से उसे सिलिंडर मिल पाया। उसका कहना है कि प्रशासन की ओर से जारी नंबरों पर फोन करके थक गया।

अधिकारिक नंबरों का हाल मैसर्स श्रीनाथ गैसेस, एनसिलरी स्टेट,नादरगंज उत्पादन क्षमता-600 सिलिंडर सुबह 8 से रात्रि आठ बजे तक, दीनदयाल-मो.9415838009-समय शाम 4:35 बजे, नंबर बंद है। मैसर्स कीटी बिल्डिंग स्टोर, देवां रोड, चिनहट उत्पादन क्षमता-1000 सिलेंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, राकेश मिश्रा, मो. 9450772455-समय शाम 4:36 बजे, नंबर बंद है। मैसर्स परेरहट इंडस्ट्रियल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड सी.10/2 यूपी एसआईडीसी, इंडस्ट्रियल एरिया सरोजनीनगर, कानपुर रोड उत्पादन क्षमता-750 सिलिंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, प्रेम बाबू मो. 9451097543-समय शाम 4:37 बजे, नंबर बंद है। स्टार गैसेस, पंडित खेड़ा, कानपुर रोड उत्पादन क्षमता-500 सिलेंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, शिव कुमार, मो. 9450022341-समय शाम 4:38 बजे,,नंबर बंद है। मैसर्स मुरारी गैसेस प्राइवेट लिमिटेड एन- 48 एंड 49, स्कूटर इंडिया, नादरगंज अमौसी उत्पादन क्षमता-1950 सिलिंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, पीयूष श्रीवास्तव-मो.- 8004922022-समय शाम 4:39 बजे,घंटी जाते ही बिजी कर दिया गया। अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लि. तालकटोरा इंड्रस्ट्रियल एरिया उत्पादन क्षमता-600 सिलेंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, चंदन कुमार, मो. 8638373706-समय शाम 4:40 बजे, पूरी घंटी गई, लेकिन फोन नहीं उठा। आरके ऑक्सीजन , छठा मिल चौराहा, बीकेटी उत्पादन क्षमता-1200 सिलेंडर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक, राधेश्याम मो. 6394767033-समय शाम 4:41 बजे, नंबर बंद है। 17 दिन बाद भी नहीं हुई कोरोना जांच कोविड कमांड कंट्रोल रूम नंबर 05224523000 पर 16 अप्रैल को भगवती विहार के दो बुजुर्ग दंपतियों की कोरोना जांच के लिए पंजीयन कराया था। 48 घंटे में जांच के दावे से इतर अभी तक जांच नहीं हो पाई।

chat bot
आपका साथी