COVID Vaccination in UP: समय पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना भूले एक करोड़ लोग

COVID Vaccination in UP उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ लोग समय पर दूसरा टीका लगवाना भूल गए हैं। यहां अधिकांश लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई है। ऐसे में पहला टीका लगवाने के 84 दिनों से लेकर 112 दिनों के बीच दूसरी वैक्सीन लगाई जानी है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:42 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:43 PM (IST)
COVID Vaccination in UP: समय पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना भूले एक करोड़ लोग
उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ लोग समय पर दूसरा टीका लगवाना भूल गए हैं।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ लोग समय पर दूसरा टीका लगवाना भूल गए हैं। यहां अधिकांश लोगों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई गई है। ऐसे में पहला टीका लगवाने के 84 दिनों से लेकर 112 दिनों के बीच दूसरी वैक्सीन लगाई जानी है। प्रदेश में 30 जून तक कुल 3.16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। अब तक दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या 1.79 करोड़ है।

यही नहीं दूसरा टीका लगवाने वाले करीब 37 लाख लोगों ने जिस नंबर से पहले पंजीकरण कराया था, उसकी बजाए दूसरा नंबर भर दिया। ऐसे में इनकी गणना भी पहला टीका लगवाने वालों में हो गई। हालांकि इसकी बाद भी पहली वैक्सीन लगवाने वालों में से एक करोड़ लोग दोबारा टीकाकरण केंद्र नहीं लौटे हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि अब आंकड़े ठीक किए जा रहे हैं। इसका पता तब चला, जब इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से दूसरा टीका लगवाने के लिए लोगों को फोन किए गए। अब इन लोगों को दूसरी डोज लगवाने वालों की सूची में शामिल किए जाने का काम चल रहा है।

डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. विक्रम सिंह का कहना है कि कोरोना के खिलाफ मजबूत एंटीबाडी बनाने के लिए निर्धारित समय पर टीका लगवाना जाना जरूरी है। दोनों डोज समय पर लगवाने से ही कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र मजबूत होता है।

शनिवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं अब फोन कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। विशेष टीकाकरण अभियान भी जल्द शुरू किया जाएगा। अब तक 8.07 करोड़ लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। अब तक कुल 9.86 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैैं। सबसे ज्यादा 8.73 करोड़ लोगों को कोविशील्ड व 1.13 करोड़ लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी