Murder in Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर में वृद्ध की दर्दनाक हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

अंबेडकरनगर घर से शौच के लिए निकली वृद्धा की हत्या। अज्ञात हत्यारे शव को झाड़ि‍यों फेंक दिया। घंटों बाद परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अज्ञात आरोपि‍तोंं के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:58 AM (IST)
Murder in Ambedkar Nagar: अंबेडकरनगर में वृद्ध की दर्दनाक हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
अंबेडकरनगर: तड़के घर से शौच के लिए निकली वृद्धा की हत्या।

अंबेडकरनगर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में तड़के घर से शौच के लिए निकली वृद्धा की हत्या कर दी गई। अज्ञात हत्यारे शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। घंटों बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

मृतका के कान के टाप्‍स गायब, शव को घसीटने के मि‍ले निशान : मामला आलापुर थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजार रामनगर चौक इलाके का है। बाजार के मसेना मिर्जापुर की निवासी राजकुमार तिवारी की पत्नी 78 वर्षीय यशोदा देवी प्रतिदिन की भांति सोमवार को तड़के 4:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इसी बीच भोर में लगभग 6 बजे लोगों द्वारा राजकुमार व उनके परिजनों को शव मिलने की सूचना दी गई तो परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि हत्यारे ने सिर पर भारी चीज से वार कर वृद्धा की हत्या की है। शव को बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट ही झाड़ियों में फेंक कर भाग न‍िकले। मौके पर मृतका के कान से खून निकल रहा था तो वहीं सिर पर चोट का निशान भी मिले हैं। मृतका के  कान के सोने के टप्स गायब थे, जबकि गले व पैर में पहना गया चांदी का आभूषण सुरक्षित था। निकट ही बांस का एक टुकड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इसी बांस के टुकड़े से वार कर यशोदा देवी की हत्या कर दी गई। मौके पर शव को घसीट कर झाड़ियों के बीच ले जाने के निशान भी मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात आरोपि‍तोंं के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज: मौके पर क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल टम्टा ने प्रभारी निरीक्षक आलापुर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन जारी है। मृतका के पति राजकुमार ने अज्ञात हत्या आरोपी के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक मामले में अज्ञात आरोपि‍तोंं के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी