अब लखनऊ में ई-सिटी बसों के हिंदी भाषी डेस्टिनेशन बोर्ड करेंगे राह आसान, यात्र‍ियों को राहत

लखनऊ गर्मियों के लिए तैयार हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा। डेस्टिनेशन बोर्ड में हिंदी भाषा में दैनिक यात्रियों को पूरी जानकारी चलने वाले ट्रैक के माध्यम से लगातार मिलती रहेगी। नई स्टालिस्ट और एसी युक्त बसों को देख लोग अक्सर रूट पर इनमें सवार होने से करते गुरेज।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:44 PM (IST)
अब लखनऊ में ई-सिटी बसों के हिंदी भाषी डेस्टिनेशन बोर्ड करेंगे राह आसान, यात्र‍ियों को राहत
स्टिनेशन बोर्ड में हिंदी भाषा में दैनिक यात्रियों को पूरी जानकारी चलने वाले ट्रैक के माध्यम से लगातार मिलती रहेगी।

लखनऊ, जेएनएन। ई-बसों के संचालन को और बेहतर करने के लिए नगर बस प्रबंधन अब सुविधाओं में और इजाफा करने जा रहा है। दैनिक यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बसों में डेस्टिनेशन बोर्ड बनाए जा रहे हैं। ये बोर्ड यात्रियों को जानकारी देंगे कि यह किस रूट की बस है और कहां से कहां तक जाएगी। डेस्टिनेशन बोर्ड में हिंदी भाषा में दैनिक यात्रियों को पूरी जानकारी चलने वाले ट्रैक के माध्यम से लगातार मिलती रहेगी। 15 दिनों में ये बोर्ड सभी इलेक्ट्रिक बसों में लगा दिए जाएंगे।

40 बसों ई-बसों में की जा रही है तैयारी: बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर बस प्रबंधन ने इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों का बेहतर उपयोग करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर सर्कुलर सेवाओं के तौर पर इनका प्रयोग कर रहा है वहीं दूसरी ओर बसों की ब्रांडिंग के लिए नए स्टीकर लगाए जा रहे हैं।
 
नए तरीके के स्टीकर: नई स्टालिस्ट और एसी युक्त बसों को देख लोग अक्सर रूट पर इनमें सवार होने से गुरेज करते थे। इसे देखते हुए विभाग ने बस के चारो ओर स्टीकर लगाए हैं जिनमें इलेक्ट्रिक बस लिखा हुआ है। बस के पिछले हिस्से में नगर विकास विभाग की जानकारी देते हुए स्टीकर लगाया गया है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की तस्वीर भी लगाई गई है।
 
मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों से गया जोड़ा: इन नगर बसों को मेट्रो के सभी प्रमुख स्टेशनों से जोड़ा गया है। इनमें हजरतगंज, चारबाग, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग, ट्रांसपोर्टनगर, अहिमामऊ, अर्जुनगंज, दुबग्गा, बुद्धेश्वर चौराहा आदि स्थानों को लिंक किया गया है जिससे यात्री आवश्यतानुसार लिंक सेवाओं का उपयोग कर सके।
 
रूट समेत कई चीजों का बदलाव : नगर बस प्रबंध निदेशक पल्लव बोस के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों का गर्मियों में लोग भरपूर उपयोग कर सकें, इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नई बसें भी जल्द आएंगी। इनमें रूट समेत कई चीजों का बदलाव किया जा रहा है।
 
chat bot
आपका साथी