कुकरैल पर भी बनेगा रिवर फ्रंट, दूसरी ओर बनेगी सिक्स लेन Lucknow News

लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने की घोषणा कुकरैल पर भी बनेगा रिवर फ्रंट रूकेंगे गंदे नाले।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 08:22 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 08:22 AM (IST)
कुकरैल पर भी बनेगा रिवर फ्रंट, दूसरी ओर बनेगी सिक्स लेन Lucknow News
कुकरैल पर भी बनेगा रिवर फ्रंट, दूसरी ओर बनेगी सिक्स लेन Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। कुकरैल नदी के किनारे भी गोमती रिवर फ्रंट की तरह रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इससे पहले हाल ही में पेपर मिल मोड़ से कल्याण अपार्टमेंट तक बनाई गई सिक्स लेन रोड की तरह दूसरी ओर भी एक इतनी ही चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें खाली पैचों पर हरियाली और फूलों की क्यारियों से सजा कर रिवर फ्रंट का रूप दिया जाएगा।

कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने कुकरैल नाले के दोनों ओर के विकास की इस परिकल्पना को हरी झंडी दे दी। उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जो सभी 33 नाले हैं, वह गोमती में न गिरें। उन्होंने कहा कि एक सड़क का डीपीआर पीडब्ल्यूडी तैयार करे। जिस तरह से अभी सिक्स लेन रोड बनी हुई है, ठीक दूसरी ओर भी वैसी ही सड़क का निर्माण किया जाए। इससे बढ़ती भीड़ को दोनों ओर से आने जाने का बेहतर रास्ता मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि कुकरैल नदी के दोनों ओर जहां भी रिक्त स्थान हो वहां बेहतर लैंड स्केपिंग करा कर के पौधरोपण के जरिए उसको खूबसूरत बनाते हुए रिवर फ्रंट का रूप दिया जाए। अभी तक कुकरैल नाले में शहर भर की गंदे नाले गिरते थे जिसकी वजह से यहां लोगों का आना जाना भी दुभर था। कई बार इसे साफ करने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन पूरी नहीं हो पाई थी। 

100 करोड़ से भी अधिक का होगा प्रोजेक्ट

मुकेश मेश्राम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट करीब 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का होगा। फिलहाल जो सिक्स लेन सड़क पेपर मिल कॉलोनी मोड़ से कल्याण अपार्टमेंट तक बनाई गई, वह करीब 100 करोड़ की लागत से बनी थी। इसके बाद में ये नई सड़क भी बनेगी। अगर पेपर मिल कॉलोनी मोड़ से सड़क बनाई गई तो निश्चित तौर पर एक नया पुल भी बनाना होगा। जिस पर अलग से करीब 35 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। 

chat bot
आपका साथी