SGPGI ने बंद की 30 अप्रैल तक ओपीडी, अब ऑनलाइन देखे जाएंगे मरीज; देखिए महत्वपूर्ण विभागों के नंबर

ई ओपीडी से ले सकते हैं सलाह कोरोना संक्रमण के चलते संजय गांधी पीजीआई ने तत्काल प्रभाव से ओ पीडी सेवा बंद कर दिया। आज से ओपीडी नहीं चलेगी। केवल ई-ओपीडी सेवा जारी रहेगी। कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिये वीडियो और ऑडियो काल से परामर्श मिलेगा।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:20 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 04:33 PM (IST)
SGPGI ने बंद की 30 अप्रैल तक ओपीडी, अब ऑनलाइन देखे जाएंगे मरीज; देखिए महत्वपूर्ण विभागों के नंबर
एसजीपीजीआई में ऑफलाइन ओपीडी बंद, अब केवल चलेगी ऑनलाइन ओपीडी।

लखनऊ, जेएनएन। ई ओपीडी से ले सकते हैं सलाह कोरोना संक्रमण के चलते संजय गांधी पीजीआई ने तत्काल प्रभाव से ओपीडी सेवा बंद कर दिया है। कल से ओ पी डी नही चलेगी। केवल ई-ओपीडी सेवा जारी रहेगी। मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिये वीडियो और ऑडियो काल से परामर्श ले सकेंगे। यूपी समेत देशभर के मरीज ई ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। विभाग वार लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नए और पुराने मरीजो को बीमारी के मुताबिक उस विभाग के दिये नम्बर पर सम्पर्क करना होगा। यह ओपीडी सोमवार से शानिवार तक चलेगी। सुबह 9:30 बजे दोपहर 2:30 बजे तक होगी। शानिवार की 12,30 तक। मरीज ऑडियो या वीडियो कॉलिंग के जरिये डॉक्टर से सीधे संवाद कर सकेंगे। यदि डॉक्टर को लगता है मरीज को भर्ती कर इलाज करने की जरूरत है तो उस मरीज को बुलाकर भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कालेजो और अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों को यदि मरीज़ो का इलाज करते वक्त कोई दिक्कत आने पर यह डॉक्टर पीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क कर राय ले सकते हैं। ई -ओपीडी के फोन नंबर संस्थान की वेबसाइट www.sgpgi.ac.in पर उपलब्ध है।

इन नंबर पर लें सकते है सलाह

Sl.No  Department Phone Number गैस्ट्रो इंट्रोलाजी 0522 249 64210522 249 64222 आप्थेमोलाजी 0522 249 63153 पिडियाट्रिक सर्जरी0522 249 56204 सर्जिकल गैस्ट्रो0522 249 64675 पिडियाट्रिक गैस्ट्रो0522 249 64016 प्लास्टिक सर्जरी0522 249 56057 नेफ्रोलाजी 0522 249 63450522 249 63468 जेनटिक्स 0522 249 64469 रेडियोथिरेपी 0522 249 644810 पेन एंड पेलेटिव केयक 0522 249 608511 आर्थो एंड ट्रामा सर्जरी0522 249 583512 इंडोक्राइनोलाजी 0522 249 62210522 249 622213 इंडो सर्जरी0522 249 62010522 249 620014 हिमैचोलाजी 0522 249 60750522 249 607615 कार्डियोलाजी0522 249 61310522 249 613216 सीवीटीएस 0522 249 610017 पल्मोनरी मेडिसिन0522 249 627718 न्यूरो सर्जरी0522 249 63000522 249 630119 न्यूरोलाजी0522 249 63220522 249 632120 यूरोलैजी 0522 249 63660522 249 636721 इम्यूनोलाजी 0522 249 62430522 249 624422 रेडियोलाजी 0522 249 458923 न्यूक्लियर मेडिसिन0522 249 577724 नियोनेटोलाजी 0522 249 583425 एमआरएच 0522 249 560426 सामान्य अस्पताल0522 249 4802

chat bot
आपका साथी