अब LDA में तीन घंटे रोज होगी जनता बैठक, इस दिन यह अफसर सुनेंगे आपकी परेशानियां

LDA जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आज बतौर वीसी एलडीए अधिकारियों के साथ की बैठक। कार्यशैली में शुचिता और स्वच्छता अपनाने के निर्देश दिए एलडीए में लाई जाए पारदर्शिता। जनसमस्याओं का प्राथमिकता और समय पर निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:33 AM (IST)
अब LDA में तीन घंटे रोज होगी जनता बैठक, इस दिन यह अफसर सुनेंगे आपकी परेशानियां
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आज बतौर वीसी एलडीए अधिकारियों के साथ की बैठक।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) वीसी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को निर्देश दिया कि प्राधिकरण के अलग-अलग अधिकारी रोज आम लोगों की परेशानियां मंगलवार से सुनेंगे। इसमें प्रशासनिक और अभियंत्रण संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा। 

अभिषेक प्रकाश ने प्राधिकरण के आय संसाधनों की समीक्षा कर आय वृद्धि करके, उसे नागरिक सुविधाओं में उपयोग कर सेवाओं को और सुविधाजनक बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्राधिकरण परिसर में गंदगी पाए जाने पर उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अधिशासी अभियंता मेंटीनेंस से जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बैठक के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता और समय पर निवारण सुनिश्चित किया जाए। आम जनता को प्राधिकरण के चक्कर न काटने पड़ें। जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

इन अफसरों को सुननी होगी संपत्ति और प्रशासनिक परेशानियां

सोमवार - अनिल भटनागर अपर सचिव मंगलवार - ऋतु सुहास संयुक्त सचिव बुधवार - पंकज कुमार ओएसडी गुरुवार - राजीव कुमार ओएसडी शुक्रवार - धर्मेंद्र कुमार सिंह ओएसडी शनिवार - मोहम्मद असलम तहसीलदार

इंजीनियरिंग संबंधित परेशानियां

पीएस मिश्र - अधिशासी अभियंता केके बंसला - अधिशासी अभियंता आनंद मिश्र - अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता - अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा - अधिशासी अभियंता अजय पवार - अधिशासी अभियंता
chat bot
आपका साथी