Karwa Chauth 2021: अब कलाई पर सजेगी पिया की फोटो, स्‍पेशल आर्डर पर बन रहीं चूड़ियां; सरप्राइज देने की भी तैयारी

रविवार को करवाचौथ है इसकी धूम बाजार में दिख रही है। बाजार में साड़ी से लेकर आभूषण की दुकानें सजी हुई हैं। महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से साड़ी व श्रृंगार के सामान खरीद रही हैं। वहीं कुछ ने घर बैठे ही ऑनलाइन आर्डर दिया है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:26 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:30 PM (IST)
Karwa Chauth 2021: अब कलाई पर सजेगी पिया की फोटो, स्‍पेशल आर्डर पर बन रहीं चूड़ियां; सरप्राइज देने की भी तैयारी
करवाचौथ चूड़ी की दुकान व श्रृंगार पैलेस में खरीदारी के लिए जुट रहीं महिलाएं।

गोंडा, संवाद सूत्र। रविवार को करवाचौथ है। इसकी धूम बाजार में दिख रही है। बाजार में साड़ी से लेकर आभूषण की दुकानें सजी हुई हैं। महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से साड़ी व श्रृंगार के सामान खरीद रही हैं। वहीं, कुछ ने घर बैठे ही ऑनलाइन आर्डर दिया है। बाजार में इस समय चहल-पहल बढ़ गई है। करवाचौथ को लेकर साड़ियों की दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। महिलाएं सिल्क की साड़ियों पर ज्यादा जोर दे रही हैं। कई दुकानों पर इन दिनों स्कीम भी लांच की गई है। कोई 50 फीसद तो कोई 40 फीसद तक छूट दे रहा है। लाल, हरा और पिंक कलर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस बार चूड़ियों में पति का नाम और फोटो लगाने का ट्रेंड भी चल रहा है। इसके लिए आनलाइन व आफलाइन दोनों तरह से चूड़ियां व कड़े भी खरीदे जा रहे हैं। ये बेहद आकर्षक डिजाइन में उपलब्‍ध हैं।

छलनी और करवे पर भी नाम: लहंगों की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं। इससे इतर बाजार में चूड़ियां भी इस तरह से तैयार की जा रही हैं। इसमें सुहागिनें अपने पिया का नाम लिखवा रही हैं। साथ ही फोटो भी लगवा रही हैं। स्पेशल आर्डर पर यह चूड़ियां बुक की जा रही हैं। छलनी और करवे पर भी नाम लिखवाने को महिलाएं आगे आ रही हैं। बहराइच रोड पर करवा की दुकानें सजी हुई हैं। 30 रुपये से लेकर 150 रुपये तक करवा बेचा जा रहा है।

विभिन्न नामों की बिक रहीं साड़ी:  दुकानदारों का मानना है कि महिलाएं करवाचौथ पर साड़ी पहनना ही पंसद करती हैं। विभिन्न नामों की साड़ियां मार्केट में उपलब्ध हैं। साड़ी हैवी वर्क व डार्क कलर की होती है। इस बार महिलाओं की पसंद दीपिका पादुकोण का साड़ी वाला लुक ज्यादा भा रहा है। दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट की साड़ी का लुक है।

हर कोई रख रहा सरप्राइज: करवाचौथ पर महिलाओं के साथ ही पतियों ने भी तैयारी कर ली है। पति सरप्राइज गिफ्ट देने की बात कह रहे हैं। कोई रिंग का आर्डर दे रहा है तो कोई नई मोबाइल ले रहा है। फिलहाल, बाजार में खरीदारी जोरों पर है।

chat bot
आपका साथी