नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बहराइच में सीएचसी का निरीक्षण, डॉक्‍टर से पूछे ये सवाल

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गुरुवार को सुबह लखनऊ से होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे। यहां वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से भोजन व दवाओं का फीडबैक लिया। बाल रोग विशेषज्ञ से शिशु मृत्यु दर कम करने के पांच बिंदु पूछे।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:22 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:22 AM (IST)
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बहराइच में सीएचसी का निरीक्षण, डॉक्‍टर से पूछे ये सवाल
नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज का किया निरीक्षण।

बहराइच, जेएनएन। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गुरुवार को सुबह लखनऊ से होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचे। यहां वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से भोजन व दवाओं का फीडबैक लिया। बाल रोग विशेषज्ञ से शिशु मृत्यु दर कम करने के पांच बिंदु पूछे। आयोग के उपाध्यक्ष ने परिसर में बने हर्बल गार्डन में पौधा रोपित किया। 50 मिनट के मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। महिला बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल से पूछा कि कम वजन वाले बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं। 

गर्भवती महिलाओं को भोजन में क्या-क्या दिया जा रहा है। दवाओं की स्थिति देखी। मरीजों से पूछा कि बाहर की दवाएं तो नहीं लगाई जा रही हैं। केंद्र पर जनवरी में650 प्रसव की रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए। कहा कि यह संभव है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एनके सिंह से उन्होंने कहा कि यह कैसे संभव है। आशा कार्यकर्ताओं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी लिया। आशा केंद्र मैं उपलब्ध सेवाओं को देखा। नीति आयोग के स्टेट लेवल के अधिकारियों से मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी ली। लगभग एक घंटे के निरीक्षण के बाद वह बीआरसी कुंडा सर पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों की शिक्षा को लेकर के उठाए जा रहे कदम हकीकत को देखा। इसके बाद परसेंडी भाई केंद्र भी गए। पोषण गर्भवती महिलाओं के पोषण को लेकर संचालित सरकारी  योजनाओं का फीडबैक लिया।

दुल्हन की तरह सजाया गया कैसरगंज

नीति आयोग के उपाध्यक्ष के आगमन को देखए हुए तीन दिनों से सीएचसी कैसरगंज को ससंवारने की कवायद चल रही थी इसमें न केवल  स्वास्थ्य बल्कि डीएम शंभू कुमार, सीडीओ कविता मीना व अन्य आला अधिकारी भी जुटे रहे। विभिन्न योजनाओं के बैनर व पोस्टर से केंद्र को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था।

chat bot
आपका साथी