सीतापुर में चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन भाई संग रफूचक्कर, दूल्हा व उसके परिवारजन अस्पताल में भर्ती

सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र का मामला। शादी के चार दिन बाद बहन को विदा कराने पहुंचा भाई। चाय-नाश्ते के बाद दुल्हन भाई संग भागी। दूल्हा व उसके पूरा परिवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ी। पुलिस छानबीन में लगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 04:47 PM (IST)
सीतापुर में चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन भाई संग रफूचक्कर, दूल्हा व उसके परिवारजन अस्पताल में भर्ती
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र का मामला। चाय-नाश्ते के बाद दुल्हन भाई संग भागी।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैंरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक चार दिन पहले शादी करके आई नई नवेली दुल्हन अपने भाई के साथ रफूचक्कर हो गई। उधर, दूल्हे के सभी परिवार वाले बेहोशी की हालत में मिले। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पूरे परिवार की हालत बिगड़ी थी। दूल्हा व उसके परिवारजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, दूल्हा पक्ष दुल्हन के बारे में कुछ भी न बता पा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी में 70 हजार रुपये में खरीदे की बात सामने आ रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

10 मई को ही चंद्र कुमार की हुई थी शादी: मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के कारीपाकर गांव का है। यहां के निवासी चंद्र कुमार उर्फ बड़क्के के घर किराना स्टोर है। चार दिन पहले 10 मई को चंद्र कुमार का शाहजहांपुर जिले के पुवायां मार्ग स्थित एक मंदिर में पायल से विवाह हुआ। नई नवेली दूल्हन पायल का भाई गुरुवार को विदा कराने पहुंचा। गुरुवार शाम परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सोए थे। इसके शुक्रवार सुबह चाय-नाश्ता भी हुआ। इसी बीच दूल्हे चंद्र कुमार व उसके परिवारजन की तबीयत बिगड़ी। अचानक एक ग्राहक चंद्र कुमार की दुकान पर कोई ग्राहक पहुंचा। दुकान बंद देख घर के अंदर चला गया। तभी चंद्र कुमार होश में आए। इसके बाद उस ग्राहक ने चंद्र कुमार के घर के अन्य सदस्यों का हाल लिया तो पता चला सभी लोग बेहोशी की हालत में हैं। इस परिस्थिति को देख उस ग्राहक ने गांव के अन्य लोगों को खबर की। चंद्र कुमार के घर बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देखा गया कि चंद्र कुमार की नई नवेली दूल्हन गायब है। फिर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर चंद्र कुमार और उसकी तीनों बहन, मां-बाप को महोली सीएचसी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परिवार के सभी लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल भर्ती चंद्र कुमार व उसके परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है।

महिला को 70 हजार रुपये में खरीदा था: महोली कोतवाली प्रभारी ने बताया, पायल नामक नई नवेली दूल्हन का मायका कहां है, उसके भाई का क्या नाम है। यह भी चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों को कुछ नहीं पता है, न ही गांव वालों को कुछ इस बारे में मालूम है। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया है कि उन्हें पता चला है कि पायल नाम महिला को चंद्र कुमार व उसके परिवार वालों ने 70 हजार रुपये में खरीदा था, पर ये बात पुष्ट नहीं है।

chat bot
आपका साथी