उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प

लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने इसी आह्वान के साथ शपथ ग्रहण की और अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा.डीएस नेगी ने सभी को शपथ ग्रहण कराई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:01 PM (IST)
उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने का नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
लखनऊ में पर्वतीय महापरिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

लखनऊ, जेएनएन। समय के साथ खुद को बदलने और उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करना होगा। सभी की भागीदारी से ही यह संभव होगा। पर्वतीय महापरिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने इसी आह्वान के साथ शपथ ग्रहण की और अन्य पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई।

गोमतीनगर स्थित कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मख्य अतिथि शामिल हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा.डीएस नेगी ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने वालों में मुख्य संयोजक-श्री टीएस मनराल, स्ंयोजक-केएन चंदोला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सुरेश चंद्र चंदोला, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र उपाध्याय,मोहन सिंह मोना, जीडी भट्ट, नंदन सिंह बिष्ट, युवराज सिंह परिहार, केएन पांडेय, महेंद्र पंत,सुमन रावत, बिशन दत्त जोशी, भाष्कर चंद्र,बिशन सिंह बिष्ट। महासचिव- महेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष- केएस रावत,सांस्कृतिक सचिव- गाेविंद सिंह बोरा, सचिव- हेमंत सिंह गड़िया, गणेश चंद्र जोशी एडवोकेट, रमेश चंद्र उपाध्याय, गोविंद पाठक। संयुक्त सचिव एचसी ओली, केसी पंत, पीपी पंत, देवेन्द्र मिश्रा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी। संगठन सचिव- केएन पाठक,मोहन सिंह बिष्ट, रवींद्र सिंह बिष्ट, राजेश भट्ट, शंकर पांडेय,आनंद सिंह भंडारी, कमल सिंह नेगी, चंचल सिंह बोरा, डॉ.बीएस नेगी, केडी पांडेय, बीवीचंदोला। प्रचार सचिव - मोहन भट्ट,गोपाल सिंह गैलाकोटी, मोहन सिंह, पूरन जोशी। सह-सांस्कृतिक सचिव-नरेंद्र सिंह व आनंद सिंह। सह-कोषाध्यक्ष-गोपाल दत्त गरवाल, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह पोखरिया, धन सिंह मेहता,लक्ष्मण् सिंह धामी, केएन पाटनी,हरीश चंद्र भट्ट, मदन सिंह बिष्ट।

संप्रेक्षक-गिरीश चंद्र कोठारी। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष- पुष्कर सिंह नयाल, महासचिव भुवन चंद्र पांडेय। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष- गंगा भट्ट व महासचिव सुमन मनराल ने शपथ ली। धन सिंह के संचालन में आयोजित समारोह में मुख्य संरक्षक डा. दिलीप सिंह बाफिला के अलावा उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, महासचिव हरीश पंत सहित समाज के गणमान्य लाेग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी