नेपाल ने भारत के लिए हवाई उड़ानों को दी मंजूरी, भारत से संबंध सुधारने का प्रयास शुरू

इसके साथ ही नेपाल प्रशासन कोविड-19 को लेकर बंद किए गए चेकपोस्टों को भी खोलने पर विचार कर रहा है। इस तरह के संकेत नेपाल के स्थानीय अधिकारियों ने दिए हैं। नेपाल ने कुछ दिन पहले 35 चेकपोस्टों में से 22 को बंद कर दिया था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:50 PM (IST)
नेपाल ने भारत के लिए हवाई उड़ानों को दी मंजूरी, भारत से संबंध सुधारने का प्रयास शुरू
चीन समर्थित नेपाल की ओली सरकार गिरते ही भारत से रिश्तों को सुधारने का प्रयास शुरू हो गए हैं।

लखीमपुर, [हरीश श्रीवास्तव]। नेपाल की चीन समर्थित ओली सरकार के पतन के बाद ही भारत से रिश्तों को सुधारने का प्रयास उस ओर से शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में सबसे पहले नेपाल व भारत के बीच हवाई सेवा को बहाल किया जा रहा है। नेपाल ने इसपर सैद्धांतिक तौर पर निर्णय ले लिया है, पर इसे कब से लागू किया जाएगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। समझा जा रहा है कि सभी हवाई उड़ानों के स्थगित होने से काठमांडू एयरपोर्ट पर ढ़ांचागत सुविधाएं भी स्थगित कर दी गई थी। उनको सुचारु करके उड़ान शुरू किया जा सकता है।

इसके साथ ही नेपाल प्रशासन कोविड-19 को लेकर बंद किए गए चेकपोस्टों को भी खोलने पर विचार कर रहा है। इस तरह के संकेत नेपाल के स्थानीय अधिकारियों ने दिए हैं। नेपाल ने कुछ दिन पहले दोनों देशों के बीच आवागमन के लिए बने 35 चेकपोस्टों में से 22 को बंद कर दिया था। केवल 13 चेकपोस्टों को ही आवागमन के लिए खुला रखा गया है। अब संभावना जताई जा रही है कि कम से कम 10 और चेकपोस्टों को आवागमन के लिए खोला जा सकता है।

सप्ताह में दो दिन होगी भारत के लिए उड़ान

गौरीफंटा : नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भारत-नेपाल के मध्य हवाई सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सप्ताह में दो दिन नेपाल से हवाई सेवा भारत के लिए उपलब्ध होगी। लेकिन हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को कोरोना की कड़ी गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भारत-नेपाल के बीच अंतर्राष्ट्रीय हवाई उड़ानों को मंजूरी दे दी है।  

chat bot
आपका साथी