Nayab Subedar Murder in Lucknow: सिगरेट के दो टुकड़े खोलेंगे नायब सूबेदार की मर्डर मिस्ट्री, CCTV भी नहीं कैद कर सकी घटनाक्रम

Nayed Subedar Murder in Lucknow Update कमांड आफिसर्स मेस में नायब सूबेदार की हत्या का मामला। बीती 26 फरवरी को हुई थी नायब सूबेदार की हत्‍या। वहीं 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में घायल सूबेदार रमेश कुमार राई को अबतक नहीं आया होश।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:52 AM (IST)
Nayab Subedar Murder in Lucknow: सिगरेट के दो टुकड़े खोलेंगे नायब सूबेदार की मर्डर मिस्ट्री, CCTV भी नहीं कैद कर सकी घटनाक्रम
Nayab Subedar Murder in Lucknow Update: कमांड आफिसर्स मेस में नायब सूबेदार की हत्या का मामला।

लखनऊ [निशांत यादव]। Nayab Subedar Murder in Lucknow: भारतीय सेना की सबसे बड़ी मध्य कमान आफिसर्स मेस परिसर में हुई जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) की हत्या की गुत्थी फिलहाल दूसरे दिन भी नहीं सुलझ सकी। मृतक जेसीओ से 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में घायल मिले जेसीओ को शनिवार को होश नहीं आया। वहीं, पुलिस की छानबीन में मृतक जेसीओ के पास सिगरेट के दो टुकड़े मिले हैं। दोनों के निशान फारेंसिक टीम अपने साथ ले गई है।

बता दें, कमांड आफिसर्स मेस के इंचार्ज 11 जीआरआरसी के नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा (44) की शुक्रवार को परिसर के ग्रीन एरिया में हत्या कर दी गई थी। ग्रीन एरिया सब्जी व फूलों के बागीचा वाला हिस्सा है। वहीं, इसी रेजीमेंट का सूबेदार रमेश कुमार राई ग्रीन एरिया से 100 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालत में घायल मिला। सूबेदार रमेश कुमार राई को कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह आइसीयू में भर्ती हैं।

सीसी कैमरे की पकड़ से बाहर न‍िकला घटनास्‍थल: नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा की हत्या के लिए उस रास्ते को चुना गया। जिसको सीसीटीवी कवर नहीं कर रहा है। नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा के शव के पास एक कटर मिला है। जिसका इस्तेमाल शेरपा के गले पर वार करने में किया गया था। साथ ही सिगरेट के दो टुकड़े मिले हैं। माना जा रहा है कि नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा के साथ दूसरे व्यक्ति ने सिगरेट पी है। नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा के शव से लेकर 100 मीटर दूर स्टोर में जहां सूबेदार रमेश कुमार राई घायल हालत में मिला, वहां तक कहीं खून की एक बूंद तक नहीं मिली है। 

घायल सूबेदार के होश में आने का इंतजार, र‍िश्‍तों की हो रही पूछताछ: सूबेदार रमेश कुमार राई के कान के ऊपरी हिस्से पर खुकरी से काटे जाने के निशान है। वहां मिली खुकरी में सिर के बाल तक लगे हैं। अब पुलिस को संदिग्ध रूप से घायल सूबेदार रमेश कुमार राई के होश में आने का इंतजार है। सूबेदार रमेश कुमार राई को ही मेस का इंचार्ज बनना था। शनिवार को पुलिस ने 11 जीआरआरसी में नायब सूबेदार पेम्बा बहादुर शेरपा और सूबेदार रमेश कुमार राई के रिश्तों को लेकर सैन्य अधिकारियों से पूछताछ की।

मध्य कमान के पूर्व सेनाध्यक्ष ने जताया खेद: इस घटना से देश भर में हड़कंप मच गया है। मध्य कमान के पूर्व सेनाध्यक्ष ले. जनरल (अवकाशप्राप्त) एचएच पनाग ने भी दैनिक जागरण डॉट कॉम की खबर को ट्विट कर खेद जताया है।

chat bot
आपका साथी