रामेश्वरम से 12 हजार 911 किलोमीटर की दौड़ लगा अयोध्या पहुंचे नरेंद्र, बनाया विश्व रिकार्ड

साहसिक और अविश्वसनीय दौड़ के लिए उन्हें विहिप के स्थानीय मुख्यालय कारसेवकपुरम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा रामलला अपने इस यशस्वी और प्रतिबद्ध भक्त को जीवन की हर प्रसन्नता-अनुकूलता प्रदान करेंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:59 AM (IST)
रामेश्वरम से 12 हजार 911 किलोमीटर की दौड़ लगा अयोध्या पहुंचे नरेंद्र, बनाया विश्व रिकार्ड
कारसेवकपुरम में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किया सम्मानित।

अयोध्या, संवादसूत्र। पर्वतोरोही नरेंद्र यादव 12 हजार 911 किलोमीटर की दौड़ लगाकर रामनगरी पहुंचे। नरेंद्र से 47 दिन पूर्व रन फार राम के नाम से दौड़ की शुरुआत रामेश्वरम से की थी। उन्होंने प्रतिदिन 55 किलोमीटर की दौड़ लगाई। अयोध्या पहुंचने के साथ उन्होंने सर्वाधिक लंबी दौड़ लगाने का विश्व रिकार्ड बनाया। साहसिक और अविश्वसनीय दौड़ के लिए उन्हें विहिप के स्थानीय मुख्यालय कारसेवकपुरम में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा, रामलला अपने इस यशस्वी और प्रतिबद्ध भक्त को जीवन की हर प्रसन्नता-अनुकूलता प्रदान करेंगे। नरेंद्र को सम्मानित करने वालों में विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सि‍ंह रोहित भी रहे। नरेंद्र यादव दुनिया के सात महाद्वीपों में से पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर झंडा लहरा चुके हैं। पर्वतारोहण के क्षेत्र में वह वल्र्ड कि‍ंग की उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं ।  

भारत दर्शन ट्रेन से अयोध्या पहुंचे 534 पर्यटक : रामनगरी की पर्यटन यात्रा पर 534 श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचा। भारत दर्शन ट्रेन से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का अयोध्या जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी में दर्शनपूजन के उपरांत सरयू आरती की। गुरुवार को पहुंची दूसरी भारत दर्शन ट्रेन शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में 583 पर्यटक सवार थे। यह सुबह रवाना हुई। दो दिनों के भीतर एक हजार से अधिक पर्यटकों को आइआरसीटीसी ने रामनगरी की यात्रा कराई। शनिवार को रामलला का दर्शन करने के उपरांत पर्यटन ट्रेन अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी।

chat bot
आपका साथी