सादे कपड़ों में घूम रही नगर निगम की टीम, बिना मास्क के लोगों का कट रहा चालान

लखनऊ में पुलिस देखकर लोग सतर्क हो जाते हैं लेकिन नगर निगम की टीम सादे कपड़े में होने से बिना मास्क लगाए लोग जाल में फंस रहे हैं। वे जुर्माना भरने के साथ ही मास्क न लगाने की गलती न दोहराने की बात कह रह रहे हैं।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:42 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:42 AM (IST)
सादे कपड़ों में घूम रही नगर निगम की टीम, बिना मास्क के लोगों का कट रहा चालान
लखनऊ में बिना मास्क के लोगों का नगर निगम की टीम चालान काट रही है।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में अब मास्क न लगाने वालों की खैर नहीं। तेजी से फैल रहे संक्रमण के बावजूद भी लोग बिना मास्क के घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि पुलिस के चालान काटने से भी लोग सर्तक होते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वैसे ही हो जाते हैं। ऐसे में नगर निगम की टीम भी अब मास्क लगाने वालों पर एक्शन ले रही है। नगर निगम की टीम सादे कपड़ों में लोगों की निगरानी कर रही है। 

नगर निगम की राजस्व निरीक्षक संगीता गुप्ता शंकरपुरवा वार्ड की एक दुकान पर पहुंचीं तो दुकानदार ने समझा कि कोई ग्राहक आया है। संगीता ने फोन से उनकी फोटो खींची, जिसमें वह मास्क नहीं पहने थे। इसके बाद दुकानदार से पांच सौ रुपये जुर्माना जमा करने को कहा गया तो वह हाथ जोडऩे लगा और चेहरे पर मास्क लगा लिया। सौ रुपये जुर्माना भरने पर ही दुकानदार को राहत मिली। यह देख अन्य दुकानदार और सड़क पर खड़े अन्य लोगों के चेहरों पर मास्क नजर आने लगा। पुलिस देखकर लोग सतर्क हो जाते हैं, लेकिन नगर निगम की टीम सादे कपड़े में होने से बिना मास्क लगाए लोग जाल में फंस रहे हैं। वे जुर्माना भरने के साथ ही मास्क न लगाने की गलती न दोहराने की बात कह रह रहे हैं। इसी तरह जोन आठ में तैनात सफाई और राजस्व निरीक्षक आकांक्षा गोस्वामी रायबरेली रोड पर उतरठिया बाजार पहुंची। उन्होंने यहां देखा कि एक महिला दुकानदार बिना मास्क लगाए सामान बेच रही है। इतना ही नहीं ग्राहक बिना मास्क खड़े थे। आकांक्षा दुकान पर पहुंची तो महिला ने पूछा क्या खरीदना है, इस पर उन्होंने कहा कि आपने मास्क नहीं लगाया है इसलिए आपका चालान करना है। फिर महिला दुकानदार को सौ रुपये जुर्माना भरना पड़ा।

chat bot
आपका साथी