लखनऊ के हुसैनाबाद में म्यूजिकल फाउंटेन का मुफ्त में लें आनंद, शाम छह से रात आठ बजे तक चलेंगे शो

पांच साल बाद चालू हुआ फाउंटेन पूरे प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 15 करोड़। मुख्य अभियंता इन्दु शेखर सि‍ंह ने बताया कि सतखंडा व घंटाघर के बीच इस म्यूजिकल फाउंटेन को बनाया गया है। कलर म्यूजिकल फाउंटेन पर सात करोड़ बीस लाख रुपये खर्च आया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:47 AM (IST)
लखनऊ के हुसैनाबाद में म्यूजिकल फाउंटेन का मुफ्त में लें आनंद, शाम छह से रात आठ बजे तक चलेंगे शो
टिकट नहीं बेचेगा लविप्रा, शाम छह बजे से रात आठ बजे तक चलेंगे अलग-अलग शो।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) के अभियंताओं ने पांच वर्षों से लंबित कार्य 10 दिन में पूरा कर दिया। पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद में म्यूजिकल फाउंटेन अब आम जनता के लिए खुला रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका लोकार्पण होने के बाद नियमित रूप से शाम छह बजे से शाम आठ बजे  तक यह अलग-अलग शो चलेंगे। फिलहाल इसे देखने के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यहां लखनऊ की संस्कृति व ऐतिहासिक इमारतों के बारे में भी वाटर स्क्रीन बनाकर दिखाया जाएगा। 

मुख्य अभियंता इन्दु शेखर ङ्क्षसह ने बताया कि सतखंडा व घंटाघर के बीच इस म्यूजिकल फाउंटेन को बनाया गया है। कलर म्यूजिकल फाउंटेन पर सात करोड़ बीस लाख रुपये खर्च आया है। वहीं, आठ करोड़ रुपये आडियो व वीडियो के साथ वाटर स्क्रीन व अन्य पर व्यय आया है। वाटर स्क्रीन पर झिलमिलाते जादुई दरवाजे को (रोशनी का महल) 1837 में नवाज अली मोहम्मद शाह ने बनवाया था। यहां छोटा व बड़ा इमामबाड़ा, सतखंडा, क्लाक टॉवर के इतिहास को भी आडियो व वीडियो के जरिए बताया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी