रायबरेली में मह‍िला की हत्‍या का 24 घंटे में राजफाश, दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी बनी वजह

आरोपित ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी महिला से मुलाकात हुई थी। सोमवार शाम वह उसे लेकर गुरुबक्शगंज आया था। वापस छोडऩे जा रहा था। रास्ते में दोनों ने संबंध बनाए। महिला उससे रुपये मांगने लगी। न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी थी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:41 PM (IST)
रायबरेली में मह‍िला की हत्‍या का 24 घंटे में राजफाश, दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी बनी वजह
गुरुबक्शगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया वारदात का राजफाश।

रायबरेली, संवादसूत्र। पहले शारीरिक संबंध बनाए, फिर दो हजार रुपये मांगे। रुपये न मिलने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। यह धमकी महिला की हत्या का कारण बनी। यह जानकारी पुलिस ने महिला की हत्या का राजफाश करने के बाद दी। ताला-मौरावां मार्ग पर बंडे गांव के पास मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिला था। छानबीन के बाद पता चला कि महिला उन्नाव जिले के एक गांव की रहने वाली थी।

जानकारी मिलने के बाद मृतका के जेठ ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि छानबीन के बाद बछरावां के दैजुबाखड़ा निवासी श्यामबाबू को पकड़ा गया। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी महिला से मुलाकात हुई थी। सोमवार की शाम वह उसे लेकर गुरुबक्शगंज आया था। वापस छोडऩे जा रहा था। रास्ते में दोनों ने संबंध बनाए। महिला उससे दो हजार रुपये मांगने लगी। न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसलिए दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला। 24 घंटे के भीतर घटना का राजफाश कर लिया गया।

दुष्कर्म के मामले में निलंबित कर दिया गया था श्यामबाबू : हत्या के आरोप में गिरफ्तार श्यामबाबू बेसिक शिक्षा विभाग में चपरासी है। उसकी तैनाती बछरावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय कलुई खेड़ा में थी। उसके विरुद्ध दुष्कर्म की एक एफआइआर पहले से दर्ज थी। इसी के कारण वर्ष 2019 में उसे निलंबित कर दिया गया था।

मोबाइल फोन के जरिए मिला सुराग : एफआइआर लिखने के बाद पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। तब उसने महिला के मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाई। इसमें आरोपित के मोबाइल नंबर पर हुई बातचीत के बारे में पता चला। पूछताछ के लिए उसे हिरासत मेें लिया गया तो हकीकत सामने आ गई।

chat bot
आपका साथी