मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता स्तुति ने बताया सफलता का राज

मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता स्तुति सिंह ने साझा किए अनुभव। दिल्ली में 40 प्रतिभागियों को हराकर जीता खिताब। मां को दिया अपनी जीत का श्रेय।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 08:00 AM (IST)
मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता स्तुति ने बताया सफलता का राज
मिसेज इंडिया ग्लोब की विजेता स्तुति ने बताया सफलता का राज

लखनऊ, जागरण संवाददाता। हर मां के लिए उसकी बेटी सबसे खूबसूरत होती है। मां के विश्वास ने मुझ में आत्मविश्वास जगाया। सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतने का भरोसा दिया। 40 प्रतिभागियों को हराकर मिसेज इंडिया ग्लोब बनीं शहर की स्तुति सिंह ने मां को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने गुरुवार को गोमती नगर स्थित होटल में अनुभव साझा किए।

अलीगंज निवासी स्तुति सिंह ने कहा कि मां शुरू से ही मुझे सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहती थीं पर मुझ में आत्मविश्वास की कमी थी। मां का सपना पूरा करने के लिए शादी के बाद इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फेसबुक के जरिए प्रतियोगिता के बारे में पता चला। मायके के साथ ससुराल वालों का भी पूरा सहयोग मिला। चार साल से चल रही प्रतियोगिता में पहली बार यूपी का विजेता हुआ है। स्तुति ने कहा कि वह बुजुर्गों के लिए काम करेंगी। ओल्ड एज होम खोलना चाहती हैं।

स्वच्छता जरूरी

स्‍तुति ने बताया कि प्रश्नोत्तरी, टैलेंट और डांस समेत कई राउंड हुए थे। प्रश्न उत्तर राउंड पर्यावरण संरक्षण में सहयोग को लेकर सवाल किया गया। स्तुति ने जवाब दिया कि हमें घर और घर के आस-पास सफाई से शुरुआत करनी होगी। पौधरोपण करना होगा।

chat bot
आपका साथी