UP Rifle Association Election: जौनपुर के सांसद श्याम सिंह लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, जीएस सिंह होंगे महासचिव

गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में रविवार को उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयजित की गई। इस दौरान कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। जीएस सिंह महासचिव बनाए गए।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:20 PM (IST)
UP Rifle Association Election: जौनपुर के सांसद श्याम सिंह लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष, जीएस सिंह होंगे महासचिव
निवर्तमान महासचिव रामेंद्र कुमार शर्मा नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष

लखनऊ,जेएनएन। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) की रविवार को गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में अगले चार साल (2021-2024) की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में एक बार फिर जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। ये उनका तीसरा कार्यकाल होगा। वहीं, महासचिव पद पर जीएस सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए शिवेंद्र मोहन चुने गए। निवर्तमान महासचिव रामेंद्र कुमार शर्मा नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष होंगे। 

इसके अलावा अन्य पदों पर निर्वाचन का सभी सदस्यों ने एक सुर में साथ समर्थन किया। चुनाव परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी अनुराग कुमार (रिटायर्ड जज) ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ आनंदेश्वर पांडेय (कोषाध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व महासचिव यूपी ओलंपिक एसोसिएशन) व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक डॉ सुधर्मा सिंह का कार्यकारिणी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। महासचिव जीएस सिंह ने सभी जिलों में शूटिंग के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्प लिया। साथ ही सभी सदस्यों से निशानेबाजी खेल को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों को साझा करने का अनुरोध किया। इस दौरान अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने कहा कि अगली बैठक में राज्य मे शूटिंग के लिए नई कार्य योजना की घोषणा होगी।  चुनी गयी कार्यकारिणी अध्यक्ष: श्याम सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: जगदीश मधोक, उपाध्यक्ष: महिपाल सिंह यादव, डॉ अशोक रैना, रामेंद्र कुमार शर्मा, साद बिन आसिफ, महासचिव: जीएस सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासन): सत्येंद्र कुमार संयुक्त सचिव: अरुण कुमार कौशल, रोमी शिव, मनोज शर्मा, रोहित जैन कोषाध्यक्ष: शिवेंद्र मोहन कार्यकारिणी सदस्य: प्रभाकर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार चौहान, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, दलजीत सिंह, अनीश सिंह व विशाल सिंह। 

chat bot
आपका साथी