मछली पकड़ने को मछुवारे ने रात में ब‍िछाया था जाल, सुबह रस्‍सी खींची तो फंसा म‍िला मां का शव

चौकी प्रभारी ने बताया कि 10 साल पहले रामकली के पति छेदा की मौत हो गई थी। परिवार में तीन बेटे रामनाथ श्यामू राम विलास और तीन बेटियां हैं। राम विलास ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:39 AM (IST)
मछली पकड़ने को मछुवारे ने रात में ब‍िछाया था जाल, सुबह रस्‍सी खींची तो फंसा म‍िला मां का शव
मलिहाबाद के रहीमाबाद क्षेत्र में बेतहा नाला की घटना।

लखनऊ, संवाद सूत्र। रहीमाबाद के बेहता नाला में रुसेना गांव के मछुवारे राम विलास ने मछलियों के लिए बुधवार रात जाल लगाया था। गुरुवार जब सुबह उसने नाले के पास पहुंचकर जाल खींचा तो उसमें उसकी की मां का शव फंसा मिला। मां नाले के पास स्थित खेत पर सब्जी की रखवाली करने के लिए सोई थीं। राम विलास ने हत्या की आशंका जताई है।

रहीमाबाद के रुसेना गांव निवासी रामकली का गांव के बाहर खेत है। खेतों में सब्जी की रखवाली के लिए वह वहीं पर रहती थीं। बेटा रामविलास खेत के पास स्थित बेहता नाले में मछली पकडऩे का काम भी करता है। राम विलास ने बताया कि बुधवार रात वह मां को खाना देने गया था। मां को खेत पर खाना देकर उसने बेतहा नाले में मछली फंसाने के लिए जला लगाया इसके बाद घर चला गया। घर पहुंचकर खुद खाना खाकर सो गया। सुबह उठकर खेत पर पहुंचा। मां खेत पर नहीं थी। राम विलास ने बताया कि उसने सोचा कि मां शौच के लिए गई हैं। इसके बाद वह नाले से जाल खींचने लगा। जाल काफी भारी था। खींचा तो देखा कि उसमें मां फंसी हुई है।

आनन फानन लोगों को बुलाया और जाल खींचकर मां को निकाला देखा तो पता चला की उनकी सांसे थम चुकी हैं। राम विलास रोने लगा। इस बीच ग्र्रामीण और चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि 10 साल पहले रामकली के पति छेदा की मौत हो गई थी। परिवार में तीन बेटे रामनाथ, श्यामू, राम विलास और तीन बेटियां हैं। राम विलास ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि महिला रात की रात में नाले में गिरने से मौत हुई है। वह खेत में रखवाली के लिए लेटती थी। उसके बेटे ने मछली पकडऩे के लिए नाले में जाल लगा रखा था। उसी में फंसी मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मुंह से निकल रहा था खून, छह माह पूर्व भी हुआ था हत्या का प्रयास

परिवारीजन ने बताया कि रामकली का शव जब जाल से बाहर निकाला गया तो उनके चेहरे के पास से खून निकल रहा था। इसके अलावा शरीर में और भी चोटें थीं। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व भी खेत में ही रामकली की हत्या का प्रयास हुआ था। किसी ने गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया था। परिवारीजन ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी।

chat bot
आपका साथी